बिग ब्रेकिंग: पूर्व मंत्री हरक की बहु अनुकृति गोसाई ने भी कांग्रेस का छोड़ा हाथ

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 16 मार्च 2024 (Haraks Daughterinlaw AnukritiGosai left Congress) देश के साथ उत्तराखंड की राजनीति में भी लगातार खासकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं के पार्टी का साथ छोड़ने के समाचार आ रहे हैं। अब ईडी और सीबीआई की जांचों में फंसे पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की पुत्रवधु पूर्व मिस इंडिया अनुकृति गोसांई ने भी शनिवार को कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है।

(Haraks Daughterinlaw AnukritiGosai left Congress) Uttarakhand Election 2022 Know everything about Harak Singh Rawat  daughter-in-law Anukriti Gusain | Uttarakhand Election 2022: चुनावों में  उतरने जा रही हैं हरक सिंह रावत की बहू Anukriti Gusain,जीत चुकी ...प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे पत्र में अनुकृति ने कहा है कि वह व्यक्तिगत कारणों से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रही हैं। उल्लेखनीय है कि अनुकृति 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले हरक सिंह के साथ कांग्रेस में शामिल हुई थीं और लैंसडौन से उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा व हारा था।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों हरक की बेहद करीबी मानी जाने वाली पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने भी कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। माना जा रहा है कि अब इनकी ओर से भाजपा में शामिल होने के प्रयास भी चल रहे हैं। लेकिन फिलहाल भाजपा हाईकमान से इसके लिये हरी झंडी नहीं मिली है। (Haraks Daughterinlaw AnukritiGosai left Congress)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Haraks Daughterinlaw AnukritiGosai left Congress)

Leave a Reply