नवीन समाचार, अल्मोड़ा, 4 फरवरी 2024। तीन बच्चों की मां पर इश्क (in love) का बुखार ऐसा चढ़ा कि वह घर से फरार हो गई। पत्नी के अचानक घर से लापता होने पर पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। अब पुलिस ने महिला को 3 माह बाद ढूंढ निकाला है तो उसके लापता होने की असली कहानी सामने आयी। महिला गुरुग्राम में अपने कथित सोशल मीडिया से संपर्क में आये प्रेमी के साथ (in love) रह रही थी। महिला को न्यायालय में पेश कर बयान दर्ज करवाए जा रहे हैं।
चार नवंबर को हुई थी लापता (in love)
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती 29 नवंबर को अल्मोड़ा जनपद के दन्या क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि उसकी पत्नी चार नवंबर से लापता है। पीड़ित मजदूरी करता है और उसके तीन बच्चे भी हैं। तमाम जगह ढूंढखोज के बाद भी पत्नी का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की।
इधर एसएसपी देवेंद्र पींचा के कड़े निर्देशों के बाद थानाध्यक्ष विजय नेगी के नेतृत्व में दन्या पुलिस और सर्विलांस टीम को महिला की लोकेशन गुरुग्राम में मिली और पुलिस ने गुरुग्राम पहुंचकर महिला को एक व्यक्ति के घर से बरामद कर लिया।
पूछताछ में महिला ने बताया कि कुछ समय पूर्व सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी गुरुग्राम निवासी व्यक्ति के साथ जान-पहचान हुई। बातें होने लगी तो उसने घर छोड़कर गुरुग्राम जाने का निर्णय लिया। चार नवंबर के बाद से वह गुरुग्राम में कथित प्रेमी के साथ (in love) रह रही है।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














