नवीन समाचार, हल्द्वानी, 10 मार्च 2024 (About 1 Month old decomposed dead body Found)। नैनीताल जनपद के रानीबाग में एक अज्ञात शव मिलने से आज सनसनी फैल गई। खास बात यह कि शव बेहद सड़ागला था और करीब 1 माह पुराना बताया गया है। दूसरी बात यह भी कि मृतक के हाथ में घड़ी, जेब में चश्मा और शरीर पर अच्छे कपड़े होने से वह अच्छे परिवार से लगता है। साथ ही पुलिस का प्रथम काठगोदाम पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया यह भी मानना है कि उसकी हत्या की गयी है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है।
पुलिस जानकारी के अनुसार रविवार को काठगोदाम थाना क्षेत्र के रानीबाग में पास गांव को जाने वाले मार्ग के पास लोगों को सड़क किनारे एक शव पड़ा हुआ मिला। यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मौका मुआयना किया। प्रथम दृष्टया मृतक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस शव की शिनाख्त करने के प्रयासों के साथ उसकी हत्या के कोण से मामले की जांच कर रही है।
काठगोदाम के थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया गया कि मृत व्यक्ति की लाश काफी सड़ी गली हालत में थी। शव एक महीने से पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक के हाथ में घड़ी जेब में चश्मा और शरीर पर अच्छे कपड़े होने से मृतक व्यक्ति अच्छे परिवार से हो सकता है। (About 1 Month old decomposed dead body Found)
किसी जंगली जानवर के हमले से भी हो सकती है मौत (About 1 Month old decomposed dead body Found)
इस संबंध में आसपास के थानों से लोगों के लापता होने की जानकारी मांगी जा रही है। मृतक की पहचान और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। यह भी हो सकता है कि किसी जंगली जानवर के हमले से मौत हुई हो। (About 1 Month old decomposed dead body Found)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (About 1 Month old decomposed dead body Found)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














