नवीन समाचार, देहरादून, 27 मार्च 2024 (Doiwala-Big accident-3 vehicles collided-3 Died)। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून जनपद के डोईवाला कोतवाली क्षेत्र में आज बुधवार सुबह बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। यहां तीन कारें आपस में टकरा गयीं। दुर्घटना में एक कार में सवार 1 महिला, 1 पुरुष एवं 1 बच्ची यानी कुल 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कुल छह लोग चोटिल हुए हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अुनसार बुधवार सुबह करीब 6 बजे डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के कुआंवाला क्षेत्र में दंडेश्वर मंदिर एक कार जंगल के क्षेत्र में अचानक अपनी लेन से दूसरी लेन में आ गयी। इस कारण दो अन्य वाहन उससे टकरा गये। दुर्घटनाग्रस्त ईको कार देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रही थी, कार में 7 लोग सवार थे। दुर्घटना में इस कार में सवार 1 महिला, 1 पुरुष एवं 1 बच्ची यानी कुल 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य वाहनों-ईको स्पोर्ट्स व अल्टो 800 के 1-1 सहित कुल 6 लोग घायल हुए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से दून अस्पताल भेजा गया।
चालक की भी मौत (Doiwala-Big accident-3 vehicles collided-3 Died)
डोईवाला कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि एक वाहन में दो बच्चे, तीन पुरुष और दो महिलाओं सहित कुल 7 लोग सवार थे। इनमें से 30 वर्षीय महिला और उसकी 5 वर्षीय बेटी के साथ ही कार चालक की मौत हो गई। अन्य वाहनों में एक-एक व्यक्ति घायल हुए हैं। कुल छह लोगों को घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस की मदद से दून हॉस्पिटल देहरादून भर्ती किया गया है। दुर्घटना की जांच की जा रही है। घायलों में रुद्रप्रयाग के 72 वर्षीय बुधीराम, बुधीराम की 70 वर्षीय पत्नी जसवंती देवी शामिल हैं। पुलिस द्वारा अन्य घायलों का पता लगाया जा रहा है। (Doiwala-Big accident-3 vehicles collided-3 Died)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Doiwala-Big accident-3 vehicles collided-3 Died)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














