नवीन समाचार, हल्द्वानी, 9 मार्च 2024 (Haldwani 4 year old Boy fell into Water Tank)। हल्द्वानी में चार साल का बच्चा खेलते-खेलते पानी की टंकी में गिर गया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से यूपी के बदायूं जिला स्थित दातागंज के बिहारीपुर निवासी नरवीर हल्द्वानी में गौलापार के देवला डांठ खेड़ा में अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ ससुराल में रहते हैं। आज शनिवार को उनके सास-ससुर मंदिर गए हुए थे और उनकी पत्नी की तबीयत ठीक न होने की वजह से वह भी सो रही थी, तभी नरवीर का चार साल का बेटा आयुष घर के बाहर खेल रहा था।
खेलते-खेलते भूमिगत टैंक में जा गिरा (Haldwani 4 year old Boy fell into Water Tank)
इस दौरान आयुष खेलते-खेलते घर के पिछले हिस्से में बनी भूमिगत टैंक में जा गिरा। कुछ देर बाद बच्चे की मौसी उसे ढूंढती हुई पहुंची, तो आयुष टैंक में पड़ा मिला। घटना का पता लगने के बाद चीख-पुकार सुनकर सभी लोग एकत्र हुए और बच्चे को पानी की टंकी से बाहर निकाला। (Haldwani 4 year old Boy fell into Water Tank)
परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए बेस अस्पताल लाये। लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान काफी देर तक परिवार वाले पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े रहे, लेकिन पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है। (Haldwani 4 year old Boy fell into Water Tank)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Haldwani 4 year old Boy fell into Water Tank)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













