नवीन समाचार, हरिद्वार, 7 मई 2023। शादी की सालगिरह के दिन एक विवाहित व्यक्ति ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आत्महत्या की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि क्षेत्र की गली नंबर तीन न्यू विकास कालोनी निवासी पेशे से इलेक्ट्रीशियन 40 वर्षीय सुमित उपाध्याय की रविवार को शादी की सालगिरह थी। इसलिए उसकी पत्नी बच्चों को लेकन मंदिर गई थी और वह घर पर ही अकेला रुक गया था।
लेकिन पत्नी जब मंदिर से लौटी तो पति सुमित का फांसी के फंदे पर झूलता देख हरप्रभ रह गई। उसके चीखने पर आसपास के लोगों की मदद से सुमित को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसकी मौत के कारणों की जांच की जा रही है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
(Young man found hanging on wedding anniversary, wife was shocked, shaadee kee saalagirah par phande par lataka mila yuvak, patnee rah gaee stabdh)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













