शादीशुदा महिला व 20 वर्षीय युवक फंदे पर लटके मिले…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, रुद्रपुर, 22 मई 2024 (Married Woman & 20 year old Youth found hanging)। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद में एक युवती व व एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। दोनों अपने घरों में फंदे से लटके मिले। मृतका शादीशुदा थी, जबकि 20 वर्षीय मृतक युवक बीमारी से परेशान बताया गया है। पुलिस प्रथमदृष्टया दोनों के द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की बात कह रही है।

Married Woman & 20 year old Youth found hanging,पहला मामला जिला मुख्यालय के थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र का है। यहां मंगलवार की मध्य रात्रि थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड-9 विवेक नगर की रहने वाली एक विवाहिता ने खुदकुशी कर ली है। सूचना मिलते ही दारोगा विकास रावत महिला पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। मृतका के शव को अस्पताल में बताया गया। मृतका का नाम शारदा कुमारी निवासी कुतुबपुर सीज थाना मनिहारी कटिहार बिहार बताया गया है।

तीन दिन पहले ही किराये पर रहने आया था परिवार (Married Woman & 20 year old Youth found hanging)

इस दौरान पूछताछ में मृतक के पति सोने लाल ने बताया कि तीन दिन पहले ही वह कटिहार बिहार से पत्नी व चार बच्चों के साथ विवेक नगर किराए के मकान में रहने लगा था। मंगलवार की रात 11 बजे जब वह ड्यूटी से वापस आया तो पूरा परिवार सोया हुआ था। बुधवार की सुबह जब काफी देर तक उसकी पत्नी नहीं उठी उसने कमरे में जाकर देखा तो पत्नी फंदे पर लटकी हुई मिली। थी।

विवाहिता को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया है।

बीमारी से परेशान 20 वर्षीय युवक फंदे पर लटका मिला (Married Woman & 20 year old Youth found hanging)

Suicideउधर एक अन्य घटना में जनपद के थाना पंतनगर के क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक लंबे समय से बीमारी से ग्रसित था, और मजदूरी कर जीविका चलाता था। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरौली बरेली व वर्तमान निवासी थाना पंतनगर गल्ला चौराहे का रहने वाले 20 वर्षीय युवक करण प्रसाद अपने तीन भाईयों के साथ किराए के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि पिछले लंबे समय से वह गंभीर बीमारी से ग्रसित था। परिवार ने काफी उपचार कराया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ तो युवक मानसिक अवसाद से गुजरने लगा। (Married Woman & 20 year old Youth found hanging)

बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात परिवार द्वारा खाना खाने के बाद जब सभी सो गए तो युवक ने बेल्ट से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। भाजपा नेता सुरेश गौरी ने मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने पर अंतिम संस्कार का खर्च वहन किया। (Married Woman & 20 year old Youth found hanging)

यह भी पढ़ें :  किच्छा में 15 वर्षीय बच्ची के लगभग दोगुनी उम्र के हरियाणवी युवक से बाल विवाह की कोशिश विफल

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Married Woman & 20 year old Youth found hanging)

Leave a Reply