नवीन समाचार, नई टिहरी, 28 मई 2023। (Thane ke pas ki aatmhatya) सुबह-सुबह जनपद के लंबगांव थाने के पास एक व्यक्ति पहुंचे। उन्होंने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। थोड़ी देर बाद वह थाने से बाहर निकले और वहीं पास में ही जहर गटक लिया। इस घटना से हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी उसे गंभीर अवस्था में निकटवर्ती चौंड स्थित स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें : पत्नी के साथ टहल रहा था पति, अचानक चली गोली सीने के आरपार हुई गोली, हुआ सनसनीखेज खुलासा, प्रेमी-प्रेमिका सहित 4 गिरफ्तार…
इस मामले में मृतक की जेब से मृत्यु पूर्व लिखा गया एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने पुलिस में शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई ना होने के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी है। इस प्रकार इस मामले से उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। यह भी पढ़ें : व्यापार मंडल ने पर्यटन से संबंधित शुक्रवार को हुई बैठक पर उठाए सवाल…
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतापनगर क्षेत्र के पट्टी भदूरा के गढ़ सिनवाल गांव के ग्राम प्रहरी 56 वर्षीय हरिभजन लाल सुबह-सुबह लंबगांव थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। थोड़ी देर बाद वह थाने से बाहर निकले और वहीं पास में ही जहर गटक लिया। मृतक के भाई रमेश लाल की तहरीर पर लंबगांव थाना पुलिस ने मृतक के पड़ोसी मायाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़ें : व्यवसायी को जान से मारने और बच्चों के अपहरण की धमकी देकर मांगी गई रंगदारी..
प्रधान रोशन नाथ ने बताया कि मृतक पिछले तीन दिन से लगातार पुलिस के पास आ रहा था। शनिवार को थाने पहुंचकर हरिभजन लाल ने उन्हें फोन किया। वह काफी परेशान लग रहा था और उसने कहा कि वह लंबगांव थाने गया था और अब वहीं थाने के पास एक मकान में है। इतना कहने के बाद उसने कहा कि मेरी एक एलआईसी है और मेरे बच्चों की मदद करना कहकर हरिभजन लाल ने फोन काट दिया। यह भी पढ़ें : सीवर लाइनों के उफनने का हॉट स्पॉट बना चिकित्सा कर्मियों के आवासों के पास का क्षेत्र…
किसी अनहोनी की आशंका पर उन्होंने थाने में फोन किया तो पुलिस हरिभजनलाल के पास पहुंची लेकिन तब तक उसने जहर खा लिया था। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस की ओर से उसकी शिकायत पर कोई कार्यवाही की गई होती तो शायद हरिभजनलाल आत्महत्या न करता। यह भी पढ़ें : महिला प्रोफेसर की संदिग्ध मौत, पति ने कॉलेज प्रशासन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज
उन्होंने बताया कि 21 मई को गढ़सिनवाल गांव निवासी मायाराम की लड़की चंडीगढ़ से अचानक लापता हो गई थी। मायाराम ने इस मामले में हरिभजनलाल के बेटे पर उसकी लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। इस पर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। हरिभजन इस मामले में लंबगांव पुलिस में मायाराम के खिलाफ मारपीट करने और गालीगलौज करने की शिकायत भी कर चुका था। लेकिन पुलिस की तरफ से इस मामले में कोई खास कार्यवाही नहीं की गई। यह भी पढ़ें : बड़ा समाचार: नैनीताल के पंजीकृत व गैर पंजीकृत होटलों की सूची तलब, टैक्सियों का किराया सार्वजनिक होगा, बिन पहचान पत्र नहीं कर सकेंगे पर्यटन कारोबार
लंबगांव के थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि बीते शुक्रवार को गांव में जाकर दोनों पक्षों को समझाया गया था कि झगड़ा न करें। मायाराम को भी इस संबंध में दूसरे पक्ष को बेवजह परेशान न करने की हिदायत दी गई थी। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














