नवीन समाचार, नैनीताल, 1 अप्रैल 2024 (Untimely demise of social worker Nardev Sharma)। नगर में निःशुल्क शव वाहन सेवा शुरू करने जैसी बड़ी सामाजिक हित की पहल करने वाले समाजसेवी नरदेव शर्मा का असामयिक निधन हो गया है। बताया गया है कि 54 वर्षीय स्वर्गीय शर्मा ने सोमवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे नई दिल्ली स्थित एक चिकित्सालय में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।
करीब 3 माह से यकृत संबंधी समस्या से ग्रस्त थे (Untimely demise of social worker Nardev Sharma)
नगर में हर वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन करने वाली सर्वजनिन दुर्गा पूजा समिति के महामंत्री तथा नगर में निःशुल्क शव वाहन सेवा शुरू करने वाली जन कल्याण समिति के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय शर्मा बीते करीब 3 माह से लीवर यानी यकृत संबंधी समस्या से ग्रस्त थे और उनका दिल्ली के चिकित्सालय में उपचार चल रहा था। उनका यकृत प्रत्यारोपित करने के प्रयास भी चल रहे थे। लेकिन इधर होली के पहले आंतरिक रक्तस्राव होने की दिक्कत के बाद उन्हें आईसीयू व वेंटीलेटर पर रखा गया था।
वह अपने पीछे पत्नी तथा दिल्ली में कार्य करने वाली बेटी और विधि स्नातक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे पुत्र आदि को शोक संतप्त छोड़ गये हैं। उनके निधन का समाचार सुनते ही नगर में सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक छा गया है। कई संगठनों के लोग दिल्ली के लिये रवाना हो रहे हैं। समस्त नगरवासियों कों उनके द्वारा शुरू की गयी निःशुल्क शव वाहन सेवा का लाभ मिल रहा है। (Untimely demise of social worker Nardev Sharma)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Untimely demise of social worker Nardev Sharma)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













