उत्तराखंड के जनपद नैनीताल में मौसम विभाग का अलर्ट, आम जन के साथ अधिकारियों-कर्मचारियों के लिये जारी हुये निर्देश

Alert of Meteorological Department in Nainital

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 17 फरवरी 2024 (Alert of Meteorological Department in Nainital)। मौसम विभाग ने जनपद नैनीताल में 19 से 21 फरवरी तक कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस संभावना को देखते हुए मौसम विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान ने बताया कि इस दौरान जनपद के पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम वर्षा, शीत लहर के साथ साथ पाला गिरने की संभावना है।

 अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, हिमपात से पेड़ों के गिरने, यातायात बाधित होने की संभावना (Alert of Meteorological Department in Nainital)

Alert of Meteorological Department in Nainitalइसके अलावा अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, हिमपात से संभावित क्षति एवं पेड़ों के गिरने से यातायात बाधित होने की दृष्टिगत पेड़ों के त्वरित निस्तारण आदि के लिए संवेदनशील नगरीय, ग्रामीण क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में जनपद के समस्त संबंधित अधिकारी अलर्ट पर तथा क्षेत्र में तैनात अधीनस्थ समस्त कार्मिक संसाधनों सहित तैयार रहेंगे। (Alert of Meteorological Department in Nainital)

इस हेतु उन्होंने खास तौर पर लोक निर्माण विभाग के समस्त संबंधित खंडों द्वारा हिमपात, भूस्खलन से संवेदनशील मार्गों पर उक्त अवधि में जेसीबी मशीनों एवं गैंग कर्मिकों की तैनाती 24×7 सुनिश्चित करने, जिला, परगना, विकास खंड आदि पर अपने-अपने मुख्यालय पर बने रहने, अपने मोबाइल फोन खुले रखने और प्रत्येक घंटे की आपदा संबंधी सूचना तहसील कंट्रोल रूम एवं जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को टॉल फ्री नंबर 1077 अथवा 05942-231178 या 231179 पर उपलब्ध कराने को कहा है। (Alert of Meteorological Department in Nainital)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..

Leave a Reply