-हाईकोर्ट ने दिये राज्य सरकार को से तीन सप्ताह के भीतर स्थिति स्पष्ट करते हुए जवाब दाखिल करने के निर्देश
डॉ. नवीन जोशी, नवीन समाचार, नैनीताल, 3 मई 2025 (Another Alternative RouteKainchi Dham-Kaladhungi)। नैनीताल, भवाली और कैंची धाम सहित आस-पास के क्षेत्रों में जाम से निजात दिलाने के साथ ही क्षेत्र के अनेक गांवों को सड़क से जोड़ने के लिये कालाढुंगी से कोटाबाग होते हुए रातीघाट तक प्रस्तावित बाईपास मार्ग के बीच छूटी पंगूट-बुधलाकोट सड़क की मांग तेज हो गयी है।
इस संबंध में क्षेत्रीय समाजसेवी युवा विजय बुधलाकोटी के द्वारा उत्तराखंड उच्च न्यायालय में भी जनहित याचिका दायर की गयी है। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की खंडपीठ ने राज्य सरकार से तीन सप्ताह के भीतर स्थिति स्पष्ट करते हुए जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पूछा है कि आखिर क्यों कालाढूंगी से कोटाबाग होते हुए रातीघाट तक प्रस्तावित बाईपास मार्ग का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है।
न्यायालय ने कहा है कि यदि बाईपास मार्ग को पूरा किया जाता है, तो न केवल भवाली और प्रसिद्ध तीर्थस्थल कैंची धाम को, बल्कि पर्यटन नगरी नैनीताल को भी जाम से बड़ी राहत मिल सकती है। न्यायालय ने इस दृष्टि से इस मार्ग के निर्माण को अत्यंत आवश्यक बताया है और राज्य सरकार से शीघ्र निर्णय लेने को कहा है। अगली सुनवाई के लिए 4 जुलाई की तिथि नियत की गई है।
6-8 किमी सड़क बन जाए तो 10 किमी करीब हो जाएगा कालाढुंगी से कैंचीधाम, जाम से भी मिलेगी मुक्ति
याचिकाकर्ता विजय बुधलाकोटी के अनुसार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत रातीघाट से एक मार्ग बनाया जा रहा है, लेकिन यदि इसे चुरानी व टेगड़ा से गुजरते मुख्य मार्ग से जोड़ दिया जाए, तो ग्रामीणों को बहुत लाभ मिल सकता है। याचिकाकर्ता के अनुसार कालाढूंगी से कोटाबाग होते हुए रातीघाट तक बाइपास सड़क प्रस्तावित है, जिसमें कालाढूंगी से कोटाबाग तक 15 किमी पक्की सड़क है और कोटाबाग से बगड़ तक 12 किमी सड़क निर्माणाधीन है। जबकि बगड़ से पंगोट तक 4 किमी सड़क बनी है। पंगोट के लिये नैनीताल से भी पक्की सड़क है।
पंगोट से बुधलाकोट तक लगभग 6 से 8 किमी सड़क के लिये वर्ष 2008 में सड़क एवं इसके लिये बजट स्वीकृत है, और वन भूमि के हस्तांतरण के कारण लंबित है। जबकि आगे बुधलाकोट से रातीघाट तक 15 किमी और रातीघाट से कैंचीधाम तक 5 किमी सड़क भी बनी हुई है। इस प्रकार पंगोट से बुधलाकोट तक लगभग 6 से 8 किमी सड़क बन जाने से दिल्ली व उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु यात्री कालाढुंगी से 55 से 57 किमी चलकर सीधे, बिना नैनीताल-भवाली में जाम के कैंचीधाम पहुंचा जा सकता है, जबकि अभी कालाढुंगी से कैंचीधाम की दूरी 65 किमी है। इस सड़क के लिये क्षेत्रीय ग्रामीणों ने आगामी पंचायत चुनाव के बहिस्कार की भी धमकी दी है।
ग्रामीणों को डोली व खच्चरों के सहारे इलाज व शिक्षा (Another Alternative RouteKainchi Dham-Kaladhungi)
याचिकाकर्ता विजय बुधलाकोटी ने बताया कि इस सड़क के बनने से आज भी मुख्य मार्गों से नहीं जुड़े जाख, बारगल, चौरसा, बुधलाकोट, दरिया, चुरानी और टेगड़ा मंदिर जैसे अनेक गांवों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। आज भी इन ग्रामों के वासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए तथा विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार लोगों स्वास्थ्य सुविधाओं के लिये घोड़ों, खच्चरों और यहां तक कि डोली का सहारा लेना पड़ रहा है। (Another Alternative RouteKainchi Dham-Kaladhungi)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Another Alternative RouteKainchi Dham-Kaladhungi, Nainital News, Another Alternative Route for Kainchi Dham, Kaladhungi-Kainchi Dham New Road, High Court News, Court News, Court Order, Sadak Sangharsh, Possibility of another alternative route for Kainchi Dham, Uttarakhand High Court, Bypass Road Issue, Bhowali Traffic Problem, Kainchi Dham Traffic, Kaladhungi Kotabagh Road, Ratighat Road Connectivity, Uttarakhand Public Interest Litigation, Rural Road Development, PMGSY Roads Uttarakhand, Nainital Bypass Hearing, Anchal Road Construction, Kumaon News Update, Uttarakhand Infrastructure News, Almora Highway Link, Nainital Traffic Relief, Uttarakhand Villages Road Access, Rural Healthcare Problems, Uttarakhand Road Petition, Vijay Budhlakoti PIL,)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















You must be logged in to post a comment.