गौला नदी में फिर खनखनाएंगे बेल्फे, फावड़े, खनन की अतिरिक्त अनुमति मिली (Gaula nadi men knanan)

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

गौला नदी में फिर खनखनाएंगे बेल्फे, फावड़े, खनन की अतिरिक्त अनुमति मिलीनवीन समाचार, नैनीताल, 8 जून 2023। (Gaula nadi men knanan) केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने नैनीताल जिले के लालकुआं और हल्द्वानी डिवीजन के अंतर्गत गौला नदी में उप खनिजों के एकत्रीकरण के लिए अनुमति को 31 मई के स्थान पर 30 जून तक विस्तारित कर दिया गया है। इससे उत्तराखंड सरकार को 50 करोड रुपए तक का लाभ प्राप्त होने तथा स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने की बात भी कही जा रही है।

Gaula nadi men knananइसे उत्तराखंड सरकार के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि होगा। साथ ही आम जनता को भवन निर्माण के लिए सस्ता रेता-बजरी आदि खनन सामग्री मिल पाएगी और इससे स्थानीय लोगों को एक माह अतिरिक्त रोजगार भी मिलेगा। इसे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सफलता भी माना जा रहा है, जिन्होंने केंद्र सरकार से गौला नदी में उप खनिजों की निकासी पूरी न हो पाने का जिक्र करते हुए अतिरिक्त समय दिए जाने की मांग की थी। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply