नवीन समाचार, हल्द्वानी, 19 मार्च 2024 (Haldwani-Suddenly a School Van burst into Flame)। हल्द्वानी में सड़क पर खड़ी एक विद्यालय की बच्चों को विद्यालय लाने-ले जाने वाली गाड़ी में अचानक आग लग गई। इससे गाड़ी में रखे स्कूल की ट्रॉफी व अन्य सामान जल गए। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया। परिवहन विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है।
दैवयोग से आग लगने के दौरान गाड़ी में कोई नहीं था (Haldwani-Suddenly a School Van burst into Flame)
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित द्रोण पब्लिक स्कूल में बुधवार को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम किया जाना है। मंगलवार को स्कूल के व्यायाम शिक्षक ललित स्कूल की गाड़ी से ट्रॉफी और शील्ड आदि खरीदने के लिए बाजार गए थे। चालक ने वैन को शोरूम के बाहर सड़क किनारे खड़ा किया था।
इस दौरान जब सभी सामान वैन में रख दिया गया था और। शिक्षक और चालक बिल लेने के लिए शोरूम में गये थे, और दैवयोग से आग लगने के दौरान गाड़ी में कोई नहीं था। तभी अचानक स्कूल की गाड़ी में आग लग गई। आग में सारा सामान जलकर राख हो गया। (Haldwani-Suddenly a School Van burst into Flame)
सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। स्कूल के प्रबंधक तरुण मठपाल ने बताया कि दुर्घटना के समय स्कूल वैन में कोई नहीं था। एसडीएम एपी वाजपेई ने बताया कि मामले की जांच आरटीओ की तकनीकी टीम से कराई जा रही है। (Haldwani-Suddenly a School Van burst into Flame)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Haldwani-Suddenly a School Van burst into Flame)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














