नवीन समाचार, हरिद्वार, 12 अप्रैल 2023। (Man cheated woman as a sister) एक महिला के साथ उसके मुंहबोले भाई द्वारा फर्जीवाड़ा कर उसे परेशानी में डालने का मामला सामने आया है। आरोपित ने महिला के नाम पर बैंक से कर्ज लेकर अपने स्कूटी व कार खरीद ली। लेकिन बैंक को रुपए नहीं लौटाए। इससे महिला बैंक की ओर से परेशानी में फंस गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने महिला के मुंहबोले भाई सहित चार आरोपितों के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें : शादी में शामिल होने आ रहे 23-28 वर्षीय दो युवा दोस्तों की जंगल की आग में जलकर दर्दनाक मौत
सुमन लता निवासी गढ़ी कैंट देहरादून ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह एक संस्था में कार्यरत है। अनीश वालिया नाम के व्यक्ति ने मुलाकात होने पर उसे बहन कहना शुरू किया और घर आने-जाने लगा। इस बीच उसने अपने बेटे के लिए स्कूटी लेने के लिए लोन कराने के लिए महिला से दस्तावेज मांगे।
वादा किया कि फाइनेंस करवाने के बाद ऋण की किश्त वह खुद देगा। इसी तरह एक बार बार पुनः अपने बेटे अक्षित वालिया के लिए कार खरीदने के लिए फिर से उसे झांसे में लेकर पंजाब नेशनल बैंक सलेमपुर ले जाकर कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए। यह भी पढ़ें : उफ ऐसे भी दहेज लोभी, 40 लाख की शादी के बावजूद और दहेज के लिए अपने बेटे को ही गायब करा दिया….!
गाड़ी लेने के बाद फिर महिला के घर देहरादून पहुंचा। इसके बाद रोहित कुमार उर्फ मोटा भाई से मिलाया, और फिर भरोसे से कुछ कागजातों पर उसके हस्ताक्षर करवा लिए। लेकिन किश्त जमा नहीं की। इस बारे में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने उनसे संपर्क साधा और बताया कि उनके नाम पर दो स्कूटी फाइनेंस कराई गई हैं। यह भी पढ़ें : नैनीताल : वन्य जीवों के लिए तारों में अवैध तरीके से डाले गए करंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
महिला ने आरोप लगाया कि अनीश ने फर्जी एग्रीमेंट बनाकर गाड़ी ली और विशाल सिब्बल नाम के व्यक्ति को बिना इजाजत के बेच दी। इंस्पेक्टर सिडकुल रमेश तनवार ने बताया कि अनिश वालिया, रोहित उर्फ मोटा भाई, आशु चौहान व विशाल सिंबल ने झांसे में फंसाकर महिला से धोखाधड़ी की है। मुकदाम दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें : पहले प्रेम विवाह किया, फिर शादी के तीन वर्ष बाद ही अवैध संबंधों के शक में गला दबाकर मार डाला….
(डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य नवीन समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














