नवीन समाचार, चमोली, 31 मार्च 2024 (Muslim Teacher accused Molesting Girl student)। उत्तराखंड के चमोली जनपद के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक शिक्षक पर कक्षा तीन में पढ़ने वाली बालिका से अश्लील हरकत करने के साथ ही धार्मिक रूप से प्रभावित करने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा के परिजनों की शिकायत के बाद मामले में आरोपित शिक्षक को विद्यालय से हटा दिया गया है और खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच सौंप दी गयी है।
पीड़िता के परिजनों की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी जोशीमठ को दिये गये शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय में तैनात एकमात्र शिक्षक निशार अहमद सिद्दीकी कई बार बालिका के साथ अश्लील व आपत्तिजनक व्यवहार करने के साथ धार्मिक रूप से भी प्रभावित करने का प्रयास करता है।
शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश (Muslim Teacher accused Molesting Girl student)
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी-प्राथमिक धर्म सिंह रावत ने खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार उप्रेती को तत्काल शिक्षक को संबंधित विद्यालय से हटाकर प्राथमिक विद्यालय मोर्टा में संबद्ध कर दिया है और खंड शिक्षा अधिकारी को जांच के साथ ही शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। (Muslim Teacher accused Molesting Girl student)
वहीं खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार उप्रेती ने बताया कि मामले में जोशीमठ पुलिस को लिखित रूप से घटना की सूचना दी गई है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने कहा कि मामले में परिजनों से बात कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (Muslim Teacher accused Molesting Girl student)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Muslim Teacher accused Molesting Girl student)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














