‘त्रिकाल’ व्हिस्की पर संत समाज व राष्ट्रस्तरीय नेताओं का विरोध तेज, चेतावनी- नाम नहीं बदला तो होगा आंदोलन

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हरिद्वार, 26 मई 2025 (Saint Community Opposed to Redicos Trikal Whisky)उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में शराब निर्माता कंपनी रेडिको खेतान द्वारा हाल में शुरू की गई प्रीमियम श्रेणी की ‘त्रिकाल’ व्हिस्की को लेकर संत समाज और राष्ट्रस्तरीय नेताओं ने गहरी आपत्ति जतायी है। धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़े ‘त्रिकाल’ जैसे पवित्र शब्द को शराब के उत्पाद से जोड़ने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए संतों ने इसे सनातन धर्म की मर्यादा और आस्था के साथ किया गया सीधा अपमान बताया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस व्हिस्की का नाम तुरंत नहीं बदला गया तो संत समाज सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगा।

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

Trikal Single Malt Whisky: यदि हिम्मत है तो... 'त्रिकाल' नाम के व्हिस्की  लॉन्च पर बढ़ा विवाद, रेडिको खेतान कंपनी के मालिक को चेतावनी - News18 हिंदीप्राप्त जानकारी के अनुसार तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने ‘त्रिकाल’ नाम पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि यह सनातन आस्था के प्रतीक भगवान शिव का अपमान है, जिन्हें हमारे शास्त्रों में त्रिकालदर्शी कहा गया है। यह शब्द अध्यात्मिक गहराई लिये हुए है, और इसका उपयोग एक नशे के उत्पाद के साथ करना न केवल अपमानजनक है, बल्कि धर्म की अवमानना भी है। उन्होंने कहा कि धर्म और संस्कृति से जुड़े शब्दों को भौतिक वस्तुओं और नशे के साधनों से जोड़ने से सामाजिक संतुलन बिगड़ सकता है और धार्मिक सद्भाव को ठेस पहुंच सकती है।

उज्ज्वल पंडित ने सभी कंपनियों से अपील की है कि वे सनातन संस्कृति का सम्मान करें और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचें।

राजनेताओं और हिंदू संगठनों का भी विरोध

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘त्रिकाल’ व्हिस्की का नाम तुरंत बदला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे नामों से समाज में आक्रोश पैदा होता है और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। उन्होंने कंपनी से संयम और संवेदनशीलता बरतने की अपील की है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  भवाली : विराट हिन्दू सम्मेलन में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक संरक्षण पर जोर, ‘हिन्दू राष्ट्र’ की मांग भी उठी

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने भी इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि हाल के वर्षों में हिंदू देवी-देवताओं के चित्रों और प्रतीकों का अपमान जनक ढंग से उपयोग बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब भारत में ही इस प्रकार की मानसिकता बढ़ती है, तो यह और भी चिंताजनक हो जाता है। विनोद बंसल ने कहा कि निर्माताओं और प्रचारकों को इस तरह की संज्ञाओं से दूर रहना चाहिए जो आस्था के प्रतीक हैं।

संत समिति और अखाड़ा परिषद का स्पष्ट रुख (Saint Community Opposed to Redicos Trikal Whisky)

अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष महंत विशाल दास महाराज ने इस कृत्य को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के विरुद्ध बताया। उन्होंने कहा कि हमारे धर्म ग्रंथों में भगवान शिव को त्रिकालदर्शी कहा गया है और ऐसे पवित्र नाम से किसी व्यसन संबंधी वस्तु को जोड़ना सनातन धर्म और सभ्यता की खुली अवमानना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कंपनी ने त्वरित रूप से नाम नहीं बदला, तो अखाड़ा परिषद सहित सभी संत समाज इस विषय में व्यापक आंदोलन करेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि धर्मावलंबी ऐसी किसी भी वस्तु या कंपनी को समाज में स्वीकार नहीं करेंगे, जो धर्म या आस्था से जुड़े प्रतीकों का दुरुपयोग करती हो। उन्होंने इस विषय पर भारत सरकार से भी हस्तक्षेप करने की मांग की है।

संत समाज, राजनेता और हिंदू संगठनों का यह सामूहिक विरोध दर्शाता है कि भारतीय संस्कृति से जुड़े प्रतीकों को लेकर समाज में कितनी गहराई से भावनाएं जुड़ी होती हैं। ऐसे में व्यावसायिक संस्थानों को अपनी विपणन रणनीतियों में अधिक सजगता बरतनी चाहिए ताकि धार्मिक भावनाओं का अनादर न हो और सामाजिक सौहार्द बना रहे। (Saint Community Opposed to Redicos Trikal Whisky)

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल में 36 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, नशे के विरुद्ध अभियान तेज

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। 

(Saint Community Opposed to Redicos Trikal Whisky, Trikal Whisky, Dharm Astha, Nasha, Religious Sentiments, Trikal Whisky Controversy, Sant Samaj Protest, Redico Khaitan Whisky, Hindu Religious Symbols, Sanatan Dharma, Ajay Alok Statement, VHP Vinod Bansal, Mahant Vishal Das, Haridwar News, Alcohol Branding Issue, Religious Symbolism Controversy, Premium Whisky India, Trikal Word Controversy, Hindu Beliefs, Sant Samaj Movement, Branding Ethics India,)