नवीन समाचार, मुरादाबाद, 25 मई 2025 (Moradabad-Gold Smuggling from SaudiArabia Reveal)। सऊदी अरब से कुछ लोग पेट में सर्जरी कर सोना छुपा कर ला रहे थे, लेकिन उत्तर प्रदेश के रास्ते में उनका अपहरण कर लिया और उनका पेट चीरकर सोना निकालने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। अपहरण करने वालों में एक व्यक्ति उत्तराखंड व दूसरा उत्तर प्रदेश निवासी है।
घटना का विवरण
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरियावाला बसई चौराहा इस्लाम नगर निवासी राजा उर्फ रजा चौधरी सहित छह बदमाशों ने सऊदी अरब से लौटे सात लोगों को मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार ओवरटेक कर बंधक बना लिया था। शुक्रवार को हुई इस घटना का पुलिस ने शनिवार को अनावरण करते हुए सभी बंधकों को सकुशल मुक्त कराया। इस मामले में मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं, जिनमें से एक ऊधमसिंह नगर का निवासी है।
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, टांडा बादली, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी शाने आलम, मुतल्लवी, मोहम्मद नावेद, जाहिद अली व अजहरुद्दीन सऊदी अरब में रोजगार के लिए गये थे। शुक्रवार को ये सभी दिल्ली से टांडा निवासी कार चालक जुल्फेकार के साथ लौट रहे थे। इसी दौरान मुरादाबाद में पुराने टोल प्लाजा के पास दो कारों से आये छह बदमाशों ने उनकी कार को जबरन रुकवाया। एक बदमाश ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी, जबकि उनकी कार में निरीक्षक की टोपी रखी थी। बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए चेकिंग के बहाने सभी को बंधक बना लिया और मूंढापांडे क्षेत्र के रौंडा के जंगल में ले गये।
पेट में सोना होने की आशंका से किया अपहरण
बदमाशों को सूचना मिली थी कि सऊदी अरब से लौटे इन लोगों के पेट में सोना है। इसी कारण उन्होंने अपहरण की योजना बनाई थी। जंगल में ले जाकर बदमाश इन लोगों के पेट चीरकर सोना निकालने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच चालक जुल्फेकार किसी तरह बदमाशों के चंगुल से निकल भागा और गांव पहुंचकर शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षेत्र की घेराबंदी कर दी।
पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपित घायल
घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से कटघर थाना क्षेत्र, रामपुर दोराहा निवासी तौफीक उर्फ तुफैल तथा ऊधमसिंह नगर निवासी राजा उर्फ रजा चौधरी घायल हो गये। दोनों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अन्य आरोपितों को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया है।
अल्ट्रासाउंड से हुआ पेट में सोना होने का अनावरण
शनिवार को पुलिस ने सभी सात व्यक्तियों का निजी लैब व जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड कराया। जांच रिपोर्ट में चार लोगों के पेट में संदिग्ध रूप से धातु की पुष्टि हुई है, जिसे पुलिस ने सोना माना है। दो लोगों के पेट में कुछ नहीं मिला है, जबकि एक अन्य के संबंध में रिपोर्ट स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि आगे जांच के दौरान शल्य क्रिया या अन्य विधियों से वास्तविकता स्पष्ट की जायेगी।
स्वर्ण तस्करी से जुड़ी बड़ी साजिश का अंदेशा (Moradabad-Gold Smuggling from SaudiArabia Reveal)
पुलिस के अनुसार यह मामला केवल अपहरण का नहीं बल्कि संगठित अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण तस्करी गिरोह से भी जुड़ा हो सकता है। पुलिस द्वारा मुख्य आरोपितों से पूछताछ की जा रही है और स्वर्ण की मात्रा, स्रोत व इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। (Moradabad-Gold Smuggling from SaudiArabia Reveal)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Moradabad-Gold Smuggling from SaudiArabia Reveal, Moradabad News, UP News, Gold Smuggling, Kidnapping, Saudi Returnees, Kidnapping Case Moradabad, Udham Singh Nagar Crime, Gold in Stomach, Police Encounter Moradabad, Indian Gold Trafficking, Highway Kidnapping, Moradabad Crime News, Udham Singh Nagar News, Gold Trafficking in India, Uttar Pradesh Crime, Police Investigation, Stomach Gold Detection, Crime in Uttarakhand, Four people returning from Saudi Arabia after hiding gold in their stomachs were kidnapped, Resident of Uttarakhand, Police Custody,)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
