पलायन की पीड़ा के बीच होल्यारों की मार्मिक पहल, रामनगर में देवस्थलों से जुड़ने का संदेश, नैनीताल में 2 कुंतल हर्बल रंगों और विद्यालयों में बच्चों की होली…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल/रामनगर, 2 मार्च 2026 (Touching Initiative in Holi-Herbal)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद के रामनगर (Ramnagar) क्षेत्र में इस बार होली केवल उत्सव नहीं, बल्कि पहाड़ से पलायन की चिंता और सांस्कृतिक संरक्षण का संदेश लेकर चर्चा में आ गई है। यहाँ पौड़ी गढ़वाल (Pauri Garhwal) के नैनीडांडा (Nainidanda) क्षेत्र से आये होल्यार घर-घर जाकर पारंपरिक होली गायन के माध्यम से प्रवासी पर्वतीय परिवारों को अपनी जड़ों से जुड़ने और प्राचीन देवस्थलों के संरक्षण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनकी इस पहल ने सामाजिक और सांस्कृतिक स्तर पर नई चर्चा शुरू कर दी है।

पलायन और सूने होते गांवों की चिंता

Holi 2026होल्यारों का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों से लगातार हो रहे पलायन के कारण गांव खाली होते जा रहे हैं। पहले होली और रामलीला व दीपावली जैसे आयोजनों से सामुदायिक जीवन जीवंत रहता था और इन्हीं कार्यक्रमों से एकत्र सहयोग राशि से गांव के विकास कार्य भी होते थे।

किन्तु अब स्थिति यह है कि अनेक गांवों में घरों पर ताले लटके हैं और मंदिरों सहित सामुदायिक स्थल उपेक्षा का सामना कर रहे हैं। यही कारण है कि नैनीडांडा क्षेत्र के होल्यार इस वर्ष विशेष मुहिम के साथ मैदान क्षेत्रों में बसे प्रवासियों तक पहुंच रहे हैं।

बुंगी देवी मंदिर संरक्षण की अपील

होल्यारों ने बताया कि वे लगभग 400 वर्ष पुराने अपनी रक्षक देवी मां बुंगी देवी (Maa Bungi Devi) के मंदिर के संरक्षण के लिए सहयोग जुटा रहे हैं। उनका मानना है कि यदि प्रवासी समुदाय आगे आए तो इस धरोहर को संरक्षित किया जा सकता है।
यह पहल केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत और सामुदायिक पहचान बचाने से भी जुड़ी मानी जा रही है।

रामनगर में पारंपरिक होली की झलक

रामनगर के पीरूमदारा (Pirumadara) क्षेत्र में बसे नैनीडांडा मूल के परिवारों के बीच पारंपरिक अंदाज में होली उत्सव आयोजित किया जा रहा है।रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में बसे नैनी डांडा क्षेत्र के लोगों के बीच पारंपरिक अंदाज में होली उत्सव आयोजित किया जा रहा है। ढोल-नगाड़ों और कुमाउनी वाद्य यंत्रों की थाप पर युवा और बुजुर्ग होली गीत गाते हुए भावुक होते भी नजर आ रहे हैं। 

नई पीढ़ी को जोड़ने का प्रयास

eccbc87e4b5ce2fe28308fd9f2a7baf3 1523033929इस दौरान महिलाएं होली के साथ झोड़ा और चांचरी गीतों पर नाचकर अपनी लोक संस्कृति को याद करने और बच्चों को लोकसंस्कृति से परिचित कराने का विशेष प्रयास कर रही हैं। आयोजकों का कहना है कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक शिक्षा और पीढ़ियों के बीच संवाद का माध्यम हैं। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने और समाज में एकता व भाईचारे को सुदृढ़ करने का माध्यम भी बनते हैं। 

क्या प्रवासी समाज इस पुकार को सुनकर अपने गांवों और देवस्थलों से दोबारा जुड़ पाएगा। यही इस अभियान की सबसे बड़ी परीक्षा मानी जा रही है। 

व्यापक सामाजिक संकेत

विशेषज्ञ मानते हैं कि पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन केवल जनसंख्या का प्रश्न नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और आर्थिक चुनौती भी है। यदि सामुदायिक पहल और प्रशासनिक योजनाएं साथ आएं तो खाली होते गांवों को नई ऊर्जा मिल सकती है।
होल्यारों की यह मुहिम इसी दिशा में एक जनजागरण प्रयास के रूप में देखी जा रही है। उम्मीद करनी होगी कि यह मुहिम अपने उद्देश्य के प्रति देर-सबेर सफल होगी।

नैनीताल में आज श्रीरामसेवक सभा के तत्वावधान में खेला गया 2 कुंतल हर्बल रंगों से जुलूस, नैनीताल हुआ सराबोर

a87ff679a2f3e71d9181a67b7542122c 308070212नैनीताल। नगर की सर्वप्राचीन 1918 से स्थापित धार्मिक-सामाजिक संस्था श्री रामसेवक सभा के तत्वावधान में आयोजित हो रहे 30वें फागोत्सव के तहत होली के रंगों के जुलूस का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें दो कुंतल हर्बल रंग बिखेरकर पूरे नगर को उत्सवमय कर दिया गया। ऋतुराज बसंत के आगमन और प्रकृति के नवश्रृंगार के इस आध्यात्मिक रंगोत्सव पर सभा परिवार ने सभी को शुभकामनाएं दीं और ईश्वर से प्रार्थना की कि जीवन में सुख, शांति और सद्भाव के रंग समाहित हों।

Touching Initiative In Holi-Herbalरंगों का जुलूस सभा भवन से प्रारंभ होकर आर्य समाज मार्ग से होते हुए मल्लीताल बाजारों में भ्रमण कर पुनः सभा भवन पहुंचा। रंगों और फूलों की होली से पूरा नैनीताल सराबोर नजर आया। लाल रंग प्रेम और ऊर्जा, पीला ज्ञान और आनंद, नीला शांति और दिव्यता, हरा नवजीवन, गुलाबी स्नेह, नारंगी उत्साह तथा बैंगनी रचनात्मकता का प्रतीक बनकर रंगोत्सव में होलियारों के माध्यम से एकाकार होकर बड़ा सांस्कृतिक संदेश देते हुए दिखे।

जुलूस में कैलाश जोशी, हीरा रावत, बिमल चौधरी, आनंद बिष्ट, भीम सिंह कार्की, भुवन बिष्ट, गिरीश जोशी, पारस और रक्षित सहित अन्य होल्यारों ने “बुरांशी का फूला” के साथ “ऐसे होली खेले जनाबे अली” जैसे होली गीत भी सुनाई दिये। जुलूस में बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए और सामूहिक नृत्य किया। इसके उपरांत देर शाम को होलिका दहन हुआ और इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ, जिसमें स्थानीय लोग और पर्यटक सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, दायित्वधारी दिनेश आर्य, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, डॉ. कपिल जोशी, सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, प्रबंधक विमल चौधरी, उपाध्यक्ष अशोक शाह, पूर्व महासचिव राजेंद्र लाल साह, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी ‘मंटू’, मोहित साह, भीम सिंह कार्की, कैलाश बोरा, हरीश राणा, राजेंद्र बजेठा, गिरीश भट्ट, मिथिलेश पांडे, आनंद बिष्ट, गोविंद सिंह, कोषाध्यक्ष विमल साह, अदिति खुराना, हिमांशु जोशी, पुष्पा बवाड़ी, चंदन जोशी, सुमन साह और डॉ. ललित तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।

रामा मॉन्टेसरी विद्यालय में होली उत्सव, बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 2035456530नैनीताल। फाल्गुन पूर्णिमा के पावन पर्व होली के अवसर पर रामा मॉन्टेसरी विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार ने बच्चों को होली से जुड़ी पौराणिक कथा और पर्व के महत्व की जानकारी दी। नन्हे विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों और अभिनय के माध्यम से होली की परंपराओं को जीवंत किया।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार ऐसे कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किए जाते हैं, ताकि बच्चों में उत्साह बना रहे और उन्हें भारतीय संस्कृति से परिचित कराया जा सके। प्रधानाचार्या और समस्त शिक्षिकाओं के सहयोग से 2 मार्च को विद्यालय परिसर में बच्चों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक होली उत्सव मनाया गया।

लौंग व्यू पब्लिक स्कूल में वार्षिक होली फेट और महोत्सव आयोजित

नैनीताल। नगर के प्रतिष्ठित लौंग व्यू पब्लिक स्कूल परिसर में वार्षिक होली फेट एवं होली महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों तथा विभिन्न स्थानों से आए कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने विविध रागों पर आधारित पारंपरिक होली गायन से उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राधा-कृष्ण नृत्य और कुमाऊँनी शैली की होली ने विशेष आकर्षण बिखेरा।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के पश्चात होली फेट का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और अतिथियों को पारंपरिक व्यंजन परोसे गए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य भुवन चन्द्र त्रिपाठी, उपप्रधानाचार्या कविता सनवाल, प्रभात साह गंगोला, राजेन्द्र काण्डपाल, जया पाठक, प्रवीण उप्रेती, पंकज साह, आनन्द बिष्ट, शर्मिष्ठा बिष्ट सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Touching Initiative in Holi-Herbal) :

Touching Initiative in Holi-Herbal, Touching Initiative in Holi-Herbal, Nainidanda Holi Singers Migration Message, Ramnagar Pirumadara Cultural Event, Uttarakhand Village Migration Concern, Maa Bungi Devi Temple Conservation, Pauri Garhwal Diaspora Outreach, Traditional Holi Folk Campaign India, Hill Culture Preservation Efforts, Uttarakhand Community Revival News, Migrant Families Cultural Connect, Kumaoni Holi Folk Tradition Update, #CulturalPreservation #RuralMigration #UttarakhandHeritage #CommunityAwareness #SocialInitiative

Leave a Reply