विधायक के तथाकथित प्रतिनिधि की जेल से रिहाई पर हुई आतिशबाजी, हूटर व गाड़ियों का काफिला, पुलिस ने दर्ज किया अभियोग

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

13 माह जेल में रहने के बाद रिहा हुआ आरोपित, समर्थकों के साथ किया कानून का खुला उल्लंघन, सोशल मीडिया से मिला वीडियो प्रमाण, पुलिस ने की पुष्टि

नवीन समाचार, हरिद्वार, 22 जून 2025 (Fireworks-Hooter-Vehicles Convoy on Jail Release)उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के रुड़की क्षेत्र में जमीन की धोखाधड़ी के अभियोग में 13 महीने से जेल में बंद कान्हापुर गांव निवासी अनीस पुत्र यामीन ने रिहाई के बाद जमकर कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाईं। बताया गया कि अनीस रुड़की क्षेत्र के एक विधायक का तथाकथित प्रतिनिधि है।

21 जून की रात्रि उसकी जमानत पर रिहाई हुई, जिसके बाद जेल के बाहर दर्जनों समर्थक पहले से ही उसकी प्रतीक्षा कर रहे थे। अनीस के बाहर आते ही फूल मालाएं पहनाकर उसका स्वागत किया गया। समर्थकों ने ‘जिंदाबाद’ के नारे लगाए, आतिशबाजी की और हूटर बजाते हुए अनीस समर्थकों के साथ गाड़ियों के काफिले में रवाना हुआ। देखें संबंधित वीडिओ :

लग्जरी कार पर ‘विधायक प्रतिनिधि’ की नेम प्लेट और हूटर

अनीस को लेने आई काले रंग की एक लग्जरी कार पर ‘विधायक प्रतिनिधि’ लिखा हुआ नेम प्लेट लगी थी। जैसे ही अनीस कार में बैठा, समर्थक हूटर बजाते हुए गाड़ियों के साथ शोभायात्रा के रूप में निकले। आश्चर्य की बात यह है कि जनपद में चल रहे ‘ऑपरेशन लगाम’ के बीच यह पूरा घटनाक्रम पुलिस की जानकारी में नहीं आया और न ही मौके पर कोई तत्काल कार्रवाई हुई।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, पुलिस ने की पुष्टि

VIOLATION OF LAWपुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस हरकत में आयी। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि यह वीडियो उनके संज्ञान में आया है और इसकी पुष्टि की गई है।

गंगनहर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक अजय शाह की ओर से अनीस सहित 80 से 100 अज्ञात व ज्ञात समर्थकों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। साथ ही आरोपित अनीस की फिर से गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये गये हैं। समाचार लिखे जाने तक वह फरार बताया जा रहा है।

यह घटना न केवल पुलिस की सतर्कता पर प्रश्नचिह्न खड़े करती है, बल्कि जनप्रतिनिधियों से संबद्धता के नाम पर कानून के दुरुपयोग की ओर भी संकेत करती है। (Fireworks-Hooter-Vehicles Convoy on Jail Release)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(Fireworks-Hooter-Vehicles Convoy on Jail Release, Roorkee News, Crime News, and Fraud Haridwar, Rudki Jail Release, Anis Jail Video, Legislator Representative Misuse, Criminal Celebration Rudki, Hooter And Fireworks, Law Violation Uttarakhand, Viral Video Police Action, Jail Inmate Celebration, Illegal Procession Rudki, Gangnahar Kotwali News, SP Shekhar Suyal Action, Haridwar Crime Update, Rudki Law Order Violation, Legislator Representative Car, Haridwar Viral Video, Supporters Create Ruckus, Bail Celebration Chaos, Uttarakhand Law Breach, Police FIR Rudki, Fireworks, Hooter, Convoy of vehicles, so-called representative of the MLA, from jail, police registered a case,)