9वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया, दुष्कर्म की आशंका में पॉक्सो अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, रुद्रप्रयाग, 27 फरवरी 2026 (Minor Student Gave Birth-Baby Girl)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) जनपद में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय किशोरी के बच्ची को जन्म देने का मामला सामने आया है, जिससे दुष्कर्म की आशंका को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। चिकित्सकीय जांच में गर्भावस्था की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) के तहत अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह प्रकरण बाल सुरक्षा, विद्यालयी जागरूकता और परिवारिक निगरानी से जुड़े गंभीर प्रश्न खड़े कर रहा है।

जांच में जुटी पुलिस, परिजनों को नहीं थी जानकारी

Minor Student Gave Birth-Baby Girl (Father accused of rape Minor Daughter Pressuring) (Haldwani-A Married Soldier Raped A Minor Girl)जानकारी के अनुसार किशोरी को पथरी की शिकायत होने पर परिजन उसे जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग (District Hospital Rudraprayag) लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकों की जांच में किशोरी के गर्भवती होने का पता चला, जिससे परिजन भी अनभिज्ञ पाए गये।

इसके बाद किशोरी को उच्च केंद्र बेस चिकित्सालय श्रीनगर (Base Hospital Srinagar) संदर्भित किया गया, जहां अल्ट्रासाउंड जांच में गर्भावस्था की पुष्टि हुई और किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया।

नवजात को विशेष दत्तक ग्रहण अभिकरण को सौंपा

चिकित्सालय प्रबंधन ने मामले की सूचना तत्काल बाल कल्याण समिति (Child Welfare Committee) को दी। समिति के निर्देश पर नवजात शिशु को स्पेशल एडॉप्शन एजेंसी-विशेष दत्तक ग्रहण अभिकरण रुद्रप्रयाग (Special Adoption Agency Rudraprayag) के सुपुर्द किया गया।

प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्रा (Dr Akhilesh Mishra) की उपस्थिति में स्पेशल एडॉप्शन एजेंसी, बाल कल्याण समिति, वन स्टॉप सेंटर (One Stop Center) और चाइल्ड हेल्पलाइन (Child Helpline) के संयुक्त तत्वावधान में 11वें दिन बच्ची का नामकरण संस्कार संपन्न कराया गया।

गोद लेने की प्रक्रिया क्या होगी

स्पेशल एडॉप्शन एजेंसी के प्रबंधक पुनीत चौकियाल (Punit Chaukial) ने बताया कि नवजात फिलहाल एजेंसी की देखरेख में सुरक्षित है। दो माह बाद भारत सरकार (Government of India) के कारा पोर्टल (CARA Portal) के माध्यम से दत्तक ग्रहण यानी गोद लेने की वैधानिक प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

दुष्कर्म की आशंका से मामला गंभीर

वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक रंजना गैरोला (Ranjana Gairola) ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। अभी तक किशोरी ने कथित आरोपित का नाम उजागर नहीं किया है, जिसके कारण जांच चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।

प्रशासनिक स्तर पर भी प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है। यह मामला विद्यालयों में किशोर स्वास्थ्य और सुरक्षा जागरूकता की कमी की ओर संकेत करता। आने वाले दिनों में पुलिस जांच से कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Minor Student Gave Birth-Baby Girl) :

Minor Student Gave Birth-Baby Girl, Rudraprayag Minor Pregnancy Case, POCSO Investigation Uttarakhand News, Child Protection Law India Update, Special Adoption Agency Rudraprayag Process, CARA Adoption Procedure India, Minor Girl Delivery Case Uttarakhand, One Stop Center Child Safety India, Juvenile Protection Legal Framework, District Hospital Rudraprayag Incident, Child Welfare Committee Action India, #POCSOActIndia #ChildProtectionUttarakhand #RudraprayagNews #WomenAndChildSafety #LegalActionIndia

Leave a Reply