सुप्रसिद्ध गायक कुमार सानू और क्रिकेटर रिंकू सिंह पहुंचे कैंची धाम, किये बाबा नीब करौरी के दर्शन…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 10 मार्च 2025 (Kumar Sanu and Rinku Singh Reached Kainchi Dham)। नैनीताल जनपद के कैंची धाम में फिल्मी सितारों, क्रिकेटरों और देश के नामी गायकों का आगमन लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में सोमवार सुबह प्रसिद्ध गायक कुमार सानू ने अपने परिवार के साथ कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह ने भी कैंची धाम जाकर बाबा नीब करौरी का आशीर्वाद लिया।

(Kumar Sanu and Rinku Singh Reached Kainchi Dham

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुमार सानू ने मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया और देश की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान ग्राम प्रधान पंकज निगल्टिया ने उनका स्वागत किया और मंदिर की दिनचर्या की जानकारी। कुमार सानू ने कहा कि उन्होंने बाबा के बारे में बहुत सुना था, लेकिन आज पहली बार उनके दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

उन्होंने बताया कि बाबा का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहता है और यहां आकर उन्हें मानसिक शांति मिली। उन्होंने यह भी कहा कि वे जल्द ही दोबारा बाबा के दर्शन के लिए आएंगे। इस दौरान सैकड़ों प्रशंसकों ने कुमार सानू के साथ सेल्फी ली और यादगार पल कैमरों में कैद किए।

क्रिकेटर रिंकू सिंह ने आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन के लिए कैंची धाम में टेका माथा (Kumar Sanu and Rinku Singh Reached Kainchi Dham)

नैनीताल। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह भी शनिवार की शाम अगस्त 2024 के बाद दूसरी बार नैनीताल पहुंचे। इस दौरान मल्लीताल में प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ सेल्फी ली। रिंकू सिंह ने रिंग हॉल में टेबल टेनिस खेला। इसके बाद रविवार सुबह उन्होंने कैंची धाम जाकर बाबा नीब करौरी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि बाबा के प्रति उनकी गहरी आस्था है और जब भी समय मिलता है, वह दर्शन के लिए जरूर आते हैं।

(Kumar Sanu and Rinku Singh Reached Kainchi Dhamयह भी कहा कि आगामी आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन के लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं और प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। दर्शन के बाद वह नौकुचियाताल चले गए। इस दौरान उनके साथ हल्द्वानी निवासी क्रिकेटर आर्यन जुयाल, डीएसए नैनीताल के क्रिकेट सचिव रवि जोशी, दीप कुँवर सहित कई अन्य साथी भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले विराट कोहली भी बाबा नीब करौरी के दरबार में दर्शन करने आए थे, जिसके बाद से उनका प्रदर्शन शानदार रहा। उनके बाद से कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। (Kumar Sanu and Rinku Singh Reached Kainchi Dham)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। 

(Kumar Sanu and Rinku Singh Reached Kainchi Dham, Nainital News, Kainchi Dham, Baba Neeb Karori, Cricketer Rinku Singh, Singer Kumar Sanu, Singer Kumar Sanu and cricketer Rinku Singh reached Kainchi Dham and took blessings of Baba Neeb Karori, Neeb Karori, Kumar Sanu, Rinku Singh, Kainchi Dham, Neem Karoli Baba, Celebrity Visit, Cricket, Bollywood, IPL, Nainital, Uttarakhand News, Devotion, Spirituality, Kumar Sanu, Kainchi Dham, Neeb Karori Baba, Hanuman Chalisa, Bhakti, Devotion, Spirituality, Uttarakhand, Nainital, Pilgrimage, Famous Singers, Bollywood, Indian Music, Temple Visit, Celebrity News, Religious Tourism,)

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में 72 करोड़ से एआई आधारित यातायात प्रबंधन तंत्र बनाने की तैयारी, लेकिन वित्तीय स्वीकृति के इंतजार में अटकी चौराहों पर लगी यातायात संकेतक प्रणाली🚦