नवीन समाचार, पिथौरागढ़, 28 मई 2023। उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि विद्यालय का आरोपित शिक्षक छात्रा को व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कर फेल करने की धमकी देकर उससे उसके निजी फोटो और वीडियो मांग रहा था। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपित शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो सहित संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़ें : बड़ा सुखद समाचार: देहरादून के बाद अब कुमाऊं मंडल के दो स्टेशनों काठगोदाम-टनकपुर से वंदे भारत चलाने का प्रस्ताव..
पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि पिथौरागढ़ कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़िता के परिजनों की ओर से बीती 25 मई को मिली तहरीर के अनुसार छात्रा जिस सरकारी स्कूल में पढ़ती है, वहां तैनात शिक्षक भुवन चंद्र भट्ट लगातार छात्रा को व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कर उससे उसके निजी फोटो और वीडियो मांग रहा था। यह भी पढ़ें : अन्य प्रदेशों के लोग जिले में जमीन नहीं खरीद कर पाएंगे, डीएम गर्ब्याल ने दिए मातहतों को कड़े निर्देश
बताया कि इधर 30 अप्रैल को आरोपित शिक्षक भुवन चंद्र भट्ट ने स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप से उसका नंबर लेकर व्हाट्सएप पर निजी फोटो भेजने के लिए मैसेज किया गया था। और ऐसा नहीं करने पर फेल करने की धमकी दे रहा था। यही नहीं आरोप है कि आरोपित शिक्षक छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। यह भी पढ़ें : हल्द्वानी में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता
शिक्षक की इस हरकत के कारण परेशान छात्रा ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजन 25 मई को मामले की शिकायत करने पुलिस कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया, और उसकी तलाश शुरू की। यह भी पढ़ें : प्रेम व सोशल मीडिया के जाल तथा शादी के झांसे में फंसकर गायब-बरबाद हो रही युवतियां, नाबालिग किशोरियां भी शामिल
इधर पुलिस ने आरोपित शिक्षक भुवन चंद्र भट्ट निवासी ग्राम सिसौना पोस्ट सितारगंज जिला ऊधमसिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया और आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया है। (Chhatra se mange niji photo video) (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














