नवीन समाचार, हल्द्वानी, 5 फरवरी 2024। हल्द्वानी में एक युवती के साथ गैंगरेप (Gang rape in Haldwani) यानी सामूहिक दुष्कर्म की घटना शिकायत के आधार पर पुलिस ने दर्ज की है। युवती का आरोप है कि वह शादी में जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी, तभी उसे कार में जबरन डालकर चलती कार में उसके साथ बलात्कार किया गया। अलबत्ता, एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने कहा कि मामला केवल छेड़छाड़ का है। देखें SSP ने क्या कहा :
(Gang rape in Haldwani) इस मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और अपहरण सहित कई अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने के बाद घटना के संबंध में प्रारंभिक पूछताछ एवं जांच के आधार पर 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है तथा संलिप्त वाहन को कब्जे में भी ले लिया है। यह भी पढ़ें : 22 वर्षीय युवती के हल्द्वानी में चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों की 12 घंटों में ही खुली कलई
इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभियोग दर्ज होने के बाद शहर के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, और वाहन का रूट चेक किया जा रहा है। साथ ही घटना में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुये पुलिस ने अनुरोध किया है कि इस मामले में बिना तथ्यों को जाँचे एवं परखे अनावश्यक रूप से भ्रांतियां ना फैलाएं। पुलिस द्वारा मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा और विवेचना के तथ्यों के आधार पर सत्यता से अवगत कराया जाएगा।
(Gang rape in Haldwani) शादी में शामिल होने जा रही थी, फिर लौटी क्यों ?
हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी उमेश मलिक ने बताया कि हीरानगर पुलिस चौकी क्षेत्र की रहने वाली एक 22 वर्षीय युवती ने तहरीर दी है। जिसमें उसने बताया कि शनिवार रात को उसे मां और भाई के साथ एसटीएच के पास शादी में जाना था। भाई व मां स्कूटी से चले गए थे जबकि वह ई-रिक्शा से जा रही थी।
आईटीआई तिराहा पहुंचने के बाद युवती ने मां को फोन किया। फोन न उठने पर वह घर लौटने लगी। इस बीच एक कार आकर रुकी, जिसमें चार लोग थे। आरोप है कि एक युवक ने जबरन उसे कार में खींच लिया और शाम सात बजे से रात 10 बजे तक कार शहर की सड़कों पर दौड़ाते रहे। इस दौरान दो युवकों ने उसके साथ जबरन बलात्कार (Gang rape in Haldwani) किया। युवक उसे बाद में युवती को मुखानी चौराहे पर उतारकर फरार हो गए।
युवती का मित्र उसे लेकर घर पहुंचा (Gang rape in Haldwani)
इसके बाद युवती का मित्र मौके पर पहुंचा और उसे घर लेकर गया। युवती ने परिवार वालों को पूरी बात बताई। रविवार को पीड़िता परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और शिकायत कर दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
हल्द्वानी कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि आरोपित मनोज, ऋषि, आशु और सोनू नाम के चार लोगों के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म (Gang rape in Haldwani) की धारा में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपित मुखानी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी हल्द्वानी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपित को भवाली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













