अल्मोड़ा निवासी युवती से हल्द्वानी निवासी फौजी ने शादी का झांसा देकर बनाये शारीरिक संबंध, फिर शादी से किया इंकार, हुआ गिरफ्तार…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, अल्मोड़ा, 21 मार्च 2024 (Haldwani resident soldier Arrested in Rape Case)। अल्मोड़ा में एक युवती की शिकायत पर हल्द्वानी निवासी एक फौजी के विरुद्ध अभियोग दर्ज हुआ है, और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Haldwani resident soldier Arrested in Rape Case, Friend's brutality, Himakat, Haldwani Vigilance arrested Teacher & Headmaster,पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जनपद के लमगड़ा क्षेत्र निवासी एक युवती ने बीती 25 जनवरी को अल्मोड़ा जनपद के लमगड़ा थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि भारतीय सेना में तैनात 26 वर्षीय विकास नेगी निवासी छड़ायल नयाबाद हल्द्वानी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

भरोसा जीतकर शारीरिक संबंध बनाये, मर भर गया तो शादी करने से इंकार कर दिया (Haldwani resident soldier Arrested in Rape Case)

पीड़िता के अनुसार आरोपित फौजी से युवती की दोस्ती हुई थी। इसके बाद आरोपित ने युवती को शादी करने का भरोसा दिलाया और उसका भरोसा जीतकर उससे शारीरिक संबंध बना लिये। जब आरोपित का युवती से मर भर गया तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया।

जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष मीना आर्य ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। मामला महिला थाने को हस्तांतरित किया गया। जिस पर आरोपित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 417 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और अभियोग के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भी भेज दिया गया है। (Haldwani resident soldier Arrested in Rape Case)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Haldwani resident soldier Arrested in Rape Case)

Leave a Reply