हद हो गयी… नशे के लिये 5000 रुपयों के लिये सगे जुड़वा भाई की हत्या कर डाली….

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, काशीपुर, 30 मई 2024 (Brother murdered Real Brother for Drugs-Money)। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के काशीपुर में एक युवक द्वारा अपने जुड़वा भाई को ईंट से हमला करके जान से मारने की घटना सामने आयी है। मामले में यह बात भी सामने आई है कि हत्यारोपित युवक नशे का आदी है। उसने नशे के लिये 5000 रुपये न देने पर भाई की हत्या की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित युवक की तलाश शुरू की।

Brother murdered Real Brother for Drugs-Money, Brother Killed His Brother In Kashipurप्राप्त जानकारी के अनुसार काशीपुर के कटोराताल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पक्काकोट निवासी दयावती के राम सागर, श्याम सागर और सूरज सागर नाम के तीन पुत्र हैं। इनमें से राम और श्याम जुड़वा भाई हैं और दोनों नशे के आदी हैं और कोई काम नहीं करते हैं। बीती रात्रि 24 वर्षीय श्याम अपनी मां दयावती से ₹5000 मांग रहा था।

माँ ने पैसे देने से मना कर दिया तो हुई मारपीट (Brother murdered Real Brother for Drugs-Money)

दयावती के पास पैसे ना होने का कारण उसने पैसे देने से मना कर दिया तो श्याम ने अपनी मां दयावती और भाई राम के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान श्याम ने अपने जुड़वा भाई राम के सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया, जिससे राम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में राम को उसका भाई सूरज और अन्य परिजन राजकीय चिकित्सालय लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपित भाई की गिरफ्तारी में जुट गई है। (Brother murdered Real Brother for Drugs-Money)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Brother murdered Real Brother for Drugs-Money)

Leave a Reply