न्यायिक अधिकारी की बेटी (Judicial Officer’s daughter cheated) से 8 लाख रुपये की ठगी, हल्द्वानी से पकड़े गये ठगी के आरोपित 3 युवक…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 5 फरवरी 2024। हल्द्वानी के वनभूलपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले तीन युवकों पर मध्य प्रदेश के एक न्यायिक अधिकारी की बेटी से करीब आठ लाख रुपये की ठगी (Judicial Officer’s daughter cheated) करने के आरोप लगे हैं। इस मामले में मध्य प्रदेश पुलिस हल्द्वानी आकर यहां से वनभूलपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले तीन युवकों को अपने साथ ले गई है।

Judicial Officer's daughter cheatedस्थानीय पुलिस के सहयोग से मध्य प्रदेश की पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली रही। वनभूलपुरा के थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि मामला साइबर क्राइम का है। मध्य प्रदेश पुलिस तीनों आरोपितों को पकड़ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

वनभूलपुरा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश पुलिस हल्द्वानी के वनभूलपुरा थाने पहुंची और थाने में आमद कराने के बाद तीन युवकों के घर गयी और उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस तीनों को मध्य प्रदेश अपने साथ ले गई।

थाने के बाहर लगी क्षेत्रीय लोगों की भीड़ (Judicial Officer’s daughter cheated)

दूसरे राज्य की पुलिस के वनभूलपुरा में पहुंचने के कारण इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ थाने के बाहर लग गई। मध्यप्रदेश पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश में एक न्यायिक अधिकारी की बेटी से करीब आठ लाख रुपये की ठगी (Judicial Officer’s daughter cheated) के मामले में खोजबीन करते हुए पुलिस आरोपियों तक पहुंची है।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..

Leave a Reply