नवीन समाचार, रामनगर, 10 जून 2023। (Love Jihad cases) प्रदेश में एक समुदाय विशेष के युवक के दूसरे धर्म की नाबालिग लड़की के साथ पकड़े जाने के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे। अब रामनगर के सावल्दे गांव से ऐसा मामला सामने आया है। इससे स्थानीय ग्रामीणों और हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों में खासा आक्रोश है। मामले में बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही उसे गिरफ्तार कर कोर्ट भेजने की कार्रवाई की जा रही है। हिंदू संगठनों ने इसे ‘लव जिहाद’ का मामला बताया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को सावल्दे गांव का राशिद खान पुत्र बाबू खान गांव की ही एक नाबालिग लड़की के साथ लोगों ने पकड़ लिया। आरोप है कि युवक दूसरे धर्म की नाबालिग लड़की के साथ पकड़ा गया। बताया गया कि वह नाबालिग को कहीं ले जाने की फिराक में था। इस घटना के बाद ग्रामीणों और हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस अधिकारियों को फोन कर घटना की जानकारी दी और नाराजगी जताई। इसके बाद पीरूमदारा पुलिस आरोपित युवक को पकड़कर चौकी ले आई।
इस दौरान रात्रि में पुलिस चौकी में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग आरोपित युवक के खिलाफ कार्रवाई पर अड़े रहे। इस मामले में लड़की के पिता की ओर से कोतवाली में आरोपित के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कहा कि आरोपित युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले जा रहा था। इस पर पुलिस ने आरोपित राशिद खान के खिलाफ छेड़खानी, अपहरण का प्रयास और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
यह भी पढ़ें : एक और लव जिहाद ! जूस की ठेली लगाने वाले ने नाम-धर्म बदलकर लड़की से शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, अब बना रहा धर्म परिवर्तन का दबाव (Love jihad in Haridwar)
नवीन समाचार, हरिद्वार, 3 जून 2023। (Love jihad in Haridwar) उत्तराखंड के धर्म नगरी कहे जाने वाले हरिद्वार शहर में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां अपने नाम व धर्म की पहचान छुपाकर जूस की दुकान चलाने वाले एक युवक ने हिंदू लड़की से पहली दोस्ती की। इसके बाद उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और अब उस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में अभियोग दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच भी की जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार में रहने वाली एक युवती ने पुलिस को दी गई शिकायत में उसकी दोस्ती पेशे से जूस विक्रेता से हुई। उसने अपना नाम अंकित बताया, जबकि उसकी वास्तविक पहचान उस्मान पुत्र कासिम निवासी इमामबाड़ा सराय के रूप में हुई है। आरोप है कि उस्मान ने अपना नाम अंकित बताकर पीड़िता से शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
इधर, कुछ दिन पूर्व वह उसे एक धर्मस्थल में ले गया और वहां उसने अपनी पहचान उजागर करते हुए उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया। उसके इंकार कर देने पर उसकी गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपित उस्मान पर दुष्कर्म सहित अन्य प्रभावी धाराओं में अभियोग दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक जटवाड़ा पुल के पास जूस की रेहड़ी लगाता है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














