Friend accused of raping girl : पुरुष मित्र पर 1 युवती से बलात्कार करने का आरोप, पीड़िता आरोपित की रिश्तेदार भी…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, रुद्रपुर, 3 फरवरी 2024 (Friend accused of raping girl)। ऊधमसिंह नगर जनपद के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में एक युवती से उसके एक पुरुष मित्र युवक ने घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म (Friend accused of raping girl) कर दिया। पीड़िता के भाई की शिकायत पर आरोपित को पुलभट्टा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Apni bachchi se dushkarm, Bahan se rape, Gang Rape, Friend accused of raping girl,पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 जनवरी 2024 को पुलभट्टा थाना निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि वह 20 जनवरी को सितारगंज काम से गया हुआ था। घर पर उसकी बहन अकेली थी। इस दौरान आरोपित शाकिर घर में जबरन घुस आया और उसकी बहन के साथ जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने बहन के साथ मारपीट कर उसको जान से मारने की धमकी देते हुए बलात्कार किया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपित मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की और भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 376, 452 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित की धरपकड़ शुरू की। इसी क्रम में शनिवार को थाना पुलभट्टा पुलिस ने आरोपित शाकिर निवासी बरेली उत्तर प्रदेश को मुखबिर की सूचना पर नौली तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

Friend accused of raping girl : पूर्व में कई बार युवती से बनाए आपसी सहमति से शारीरिक संबंध !

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह (Friend accused of raping girl) युवती को एक साल से जानता है। युवती उसके रिश्तेदारी में भी आती है और पूर्व में कई बार युवती से आपसी सहमति से शारीरिक संबंध भी बने हैं। युवती उस पर शादी का दबाव बना रही थी। लेकिन वह शादी करने से इनकार कर रहा था।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..

Leave a Reply