नवीन समाचार, मसूरी, 19 मार्च 2024 (Policeman Drunk Wine on Election Duty Suspended)। पर्यटन नगरी मसूरी में लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में अनुशासनहीनता एक पुलिस कर्मी को भारी पड़ गयी है। चुनाव ड्यूटी में तैनात यह पुलिस कर्मी शराब के नशे में धुत होकर आपे से बाहर हो गया।
ऐसे में उसे निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि निलंबित पुलिसकर्मी की ड्यूटी लोकसभा चुनाव के लिये मसूरी क्षेत्र में गठित एफएसटी यानी फ्लाइंग स्कवॉड की टीम में लगी थी। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने संबंधित कॉन्स्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
साथी पुलिसकर्मी के साथ भी दुर्व्यवहार किया (Policeman Drunk Wine on Election Duty Suspended)
आरोप है कि आरोपित पुलिस कर्मी अमित तोमर शराब पीकर ड्यूटी पर आया था। आरोप है कि उसने अपने एक साथी पुलिसकर्मी के साथ भी दुर्व्यवहार किया। इसकी शिकायत एसएसपी अजय सिंह से की गई। इस पर मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अजय सिंह ने आरोपित पुलिस कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। (Policeman Drunk Wine on Election Duty Suspended)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Policeman Drunk Wine on Election Duty Suspended)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














