-सामाजिक संगठनों, भाजपाइयों ने सांप्रदायिक (Sampradayikta) माहौल बिगाड़ने का मामला बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की
नवीन समाचार, हल्द्वानी, 4 जुलाई 2023। हल्द्वानी में दूसरे संप्रदाय के लोगों के द्वारा पड़ोस के घर में घुसकर गर्भवती सहित 3 महिलाओं से धारदार हथियारों के साथ मारपीट किए जाने की घटना हुई है। कुछ लोग इस घटना को सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के प्रयास से भी जोड़ रहे हैं। कहा जा रहा है कि कुछ लोगों के द्वारा सामाजिक ताने-बाने में जहर के बीज बोने का प्रयास किया गया है।
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग महिलाओं से मारपीट करते नजर आ रहे हैं और महिलाएं चीखती और बचाने की गुहार लगाती सुनी जा रही हैं। देखें वीडियो:
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात्रि बनभूलपुरा क्षेत्र में पडोस में रहने वाला इमरान और उसके पिता, भाई और पत्नी के साथ 20 30 लोगों ने पड़ोसी राजेंद्र मौर्य पुत्र सियाराम मौर्य के घर में घुसकर मारपीट की। मामले में लूट की घटना को अंजाम देने के आरोप भी लग रहे हैं।
इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि इन लोगों ने शाम के समय उसके घर में घुसकर मारपीट की। यहां तक कि राजेंद्र की गर्भवती पत्नी के पेट में भी लात मार दी। बीच-बचाव करने आई उसकी बहन और भाभी को भी धारदार हत्यारों से घायल कर दिया।
यह भी कहा है कि बीच-बचाव करने में उसकी बहन और भाभी के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुए। यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के साथ ही उन अज्ञात लोगों ने उसकी बहन के हाथ से कंगन और गले से मंगलसूत्र भी छीन लिया गया है।
इस मामले में सामाजिक संगठनों ने इस घटना को सामाजिक माहौल बिगाड़ने वाली बताते हुए आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे और जिलाध्यक्ष कार्तिक हरबोला ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने और घर में घुसकर हत्या का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
(डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें, यहां क्लिक कर हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें। यहां क्लिक कर हमारे टेलीग्राम पेज से जुड़ें और यहां क्लिक कर हमारे फेसबुक ग्रुप में जुड़ें।
Sampradayikta: In Haldwani, 3 women, including a pregnant woman, were assaulted and looted by people from other communities after entering their homes.
-Social organizations, BJP leaders demanded strict action, stating that it is a case of vitiating the communal atmosphere.
Naveen Samachar, Haldwani, 4 July 2023. In Haldwani, there has been an incident of people of other community entering the neighboring house and assaulting three women including pregnant women with sharp weapons. Some people are also linking this incident with an attempt to disturb the communal atmosphere. It is being said that an attempt has been made by some people to sow seeds of poison in the social fabric.
According to the information received, 20-30 people along with Imran and his father, brother and wife, living in the neighborhood in Banbhulpura area, barged into the house of neighbor Rajendra Maurya’s son Siyaram Maurya and beat him up. There are also allegations of carrying out the robbery incident in the case.
In this case, in the Tahrir given by the aggrieved party to the police, it has been said that these people barged into his house in the evening and assaulted him. Even kicked Rajendra’s pregnant wife in the stomach. His sister and sister-in-law, who came to intervene, were also injured by sharp-edged killers.
It has also been said that while intervening, his sister and sister-in-law were attacked with a sharp weapon on their heads, due to which they were seriously injured. It has also been alleged that along with the assault, those unknown people have also snatched the bracelet from the hand and mangalsutra from the neck of his sister.
In this case, social organizations have demanded strict action against the accused, terming the incident as disturbing the social environment. BJYM State Minister Vipin Pandey and District President Karthik Harbola have demanded an impartial investigation from the police and take strict action against the accused by registering a case against the culprits for disturbing the communal atmosphere and attempting to murder by entering the house.
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।