नवीन समाचार, काशीपुर 26 जून, 2024 (Kashipur-Prostitution found going on in a hotel)। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने काशीपुर के एक होटल के संचालकों को होटल में देह व्यापार चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
होटल में युवक-युवती आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गये थे (Kashipur-Prostitution found going on in a hotel)
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी जीतो काम्बोज व टांडा चौकी पुलिस ने काशीपुर के आवास-विकास क्षेत्र में संचालित एक होटल में देह व्यापार की शिकायत पर छापा मारा। यहां पुलिस ने एक युवक व युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। इसके अलावा भी टीम को होटल में कई अनियमितताएं मिलीं।
साथ ही जांच में पुलिस को यह भी पता चला कि होटल को महेशपुरा थाना काशीपुर निवासी संजीव कुमार पुत्र शम्मी लाल और ग्राम गैबुआ थाना कालाढूंगी जिला नैनीताल निवासी इंद्र सिंह बोरा पुत्र कल्से सिंह लीज पर लेकर संचालित कर रहे है। इस कार्य मंें उनके साथ पाडला पोस्ट नयागांव बहादुर नगर थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद, यूपी निवासी एक महिला भी शामिल है।
मामले में पुलिस ने तीनों संचालकों सहित युवती के साथ पकड़े गए जसपुर निवासी युवक शादाब पुत्र हामिद अली के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर युवती को समझाकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। इस कार्रवाई में टांडा चौकी प्रभारी मनोज जोशी व आरक्षी दिनेश त्यागी भी शामिल रहे।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Kashipur-Prostitution found going on in a hotel, Prostitution, Kashipur, Giraftar, Giraftrari, Sex, Aapattijanak Sthiti men, Prostitution in hotel, Arrested, Woman Arrested)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














