नवीन समाचार, हरिद्वार, 19 फरवरी 2024। हरिद्वार जनपद के रुड़की निवासी एक महिला ने तीन युवकों पर रिवाल्वर दिखाकर अपहरण करने के बाद दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला द्वारा इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली पुलिस को एक महिला दने आज सोमवार को दी गई तहरीर में बताया कि आज सुबह वह रामनगर कचहरी के पास जा रही थी तभी बाइक सवार तीन युवक पीछे से आए और उसे रिवाल्वर दिखाते हुए जबरदस्ती बाइक पर बिठा लिया। महिला का आरोप है कि युवक उसे दोनों नहरों के बीच में बने सोलानी पार्क में ले गए और वहां उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया जिसके बाद उसके साथ तीनों ने दुष्कर्म किया।
महिला के अनुसार हल्की बेहोशी की हालत में उसने अपनी बहन और पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पार्क में एक युवक के साथ बरामद किया। जबकि दो युवक मौके से भाग गए। महिला ने शिकायत में तीनों युवकों को नामजद किया है। वहीं इस संबध में एसएसआई जहांगीर अली का कहना है कि तहरीर आई है। मामले में जांच चल रही है। जांच के बाद ही मामले में कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। आरोपित महिला की जान पहचान के बताए जा रहे हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














