हल्द्वानी के बनभूलपुरा में फिर बनी सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की स्थिति, 34 अज्ञात पर अभियोग दर्ज, तीन गिरफ्तार…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 26 मई 2025 (Bad Situation of Communal Harmony in Banbhulpura)उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रविवार देर रात मामूली विवाद ने विकराल रूप ले लिया। 25 मई की रात दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद उपद्रव व पथराव हुआ, जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया। पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने मौके पर पहुंचकर तत्काल स्थिति को नियंत्रण में लिया। सोमवार 26 मई को पुलिस ने चार नामजद सहित 30 अज्ञात लोगों के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया, जिनमें से तीन को गिरफ्तार किया गया है।

ऐसे हुई शुरुवात

(Haldwani-Wifes brothers Murdered Brother in Law)पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाने में नियुक्त उप निरीक्षक मनोज कुमार ने उपद्रव के संबंध में शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच कर अभियोग पंजीकृत किया। जांच में सामने आया कि बिलाली मस्जिद के पीछे रहने वाला मो.शावेज गांधीनगर निवासी दूसरे पक्ष के युवक सिद्धार्थ उर्फ हर्ष और अमन के साथ गाली-गलौच कर रहा था। इस कारण दूसरे पक्ष के 10-15 लोगों ने मो. शावेज को पीट दिया।

इसके बाद मो. शावेज पक्ष से सलीम उर्फ भइया सहित 10-15 लोग मौके पर पहुंचे और विवाद और बढ़ गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। सूचना मिलते ही पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने पहुंचकर स्थिति को शांत कराया।

मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी, अन्य की तलाश जारी (Bad Situation of Communal Harmony in Banbhulpura)

बनभूलपुरा थाना प्रभारी उप निरीक्षक नीरज भाकुनी ने बताया कि मुख्य आरोपित मो. शावेज, सिद्धार्थ उर्फ हर्ष, अमन व सलीम उर्फ भइया सहित 30 अज्ञात लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। इनमें से मो. शावेज, सिद्धार्थ व सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर अन्य आरोपितों की पहचान की जा रही है। पथराव व उपद्रव में सम्मिलित सभी व्यक्तियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। (Bad Situation of Communal Harmony in Banbhulpura)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। 

(Bad Situation of Communal Harmony in Banbhulpura, Nainital News, Haldwani News, Communal Harmony, Banbhulpura News, Haldwani Violence, Situation of communal harmony deteriorating again in Banbhulpura of Haldwani, FIR lodged against 34 unknown persons, three arrested, Banbhoolpura Stone Pelting, Nainital District News, Uttarakhand Police Action, Communal Clash Haldwani, Banbhoolpura Incident, Nainital Breaking News, FIR in Banbhoolpura, Arrest in Stone Pelting, Uttarakhand Law And Order, Mohd Shavez Arrested, Siddharth Harsh Banbhoolpura, Salim Bhaiya Haldwani, Police Raid Banbhoolpura, CCTV Identification Uttarakhand,)