क्षेत्र पंचायत सदस्य के भाई के परिवार के सदस्यों से छोटे भाई के ससुरालियों ने की मारपीट
डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 14 फरवरी 2026 (Nainital News 14 Feb 2026)। बेतालघाट के रिखोली के क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद बोहरा के परिजनों के साथ रात्रि में मारपीट की घटना सामने आयी है। बताया गया है कि आनंद के छोटे भाई भूपाल बोहरा का विवाह लगभग 8 माह पूर्व हुआ है। नवविवाहित दंपति गांव में ही लेकिन अपने परिवार से अलग रहता है, जबकि आनंद नैनीताल में रहते हैं। छोटे भाई व उसकी पत्नी के बीच में विवाद रहता है। पत्नी तलाक की मांग कर रही है।
बताया जा रहा है कि इसी विवाद के बीच भूपाल की पत्नी की मां सहित मायके के कई लोग बीती रात्रि गांव में आये और भूपाल के साथ ही उसके बड़े भाई व वृद्ध मां से मारपीट कर दी। भूपाल की बहन ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना रात्रि 12 बजे के बाद की बतायी जा रही है। शनिवार को इस मामले में पीड़ित परिवार ने अपना मेडिकल कराने के साथ बेतालघाट थाने में लिखित शिकायत दी है। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना सामने आयी है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
नैनीताल में श्री राम सेवक सभा का फागोत्सव 23 फरवरी से, 4 मार्च तक रंगारंग आयोजन
नैनीताल। सरोवर नगरी में होली की रंगत अब गहरी होने लगी है। श्री राम सेवक सभा की आज आयोजित हुई आम सभा की बैठक में आगामी फागोत्सव को भव्य रूप से आयोजित करने पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मनोज साह ने तथा संचालन जगदीश बवाड़ी ने की। बैठक में वक्ताओं ने फागोत्सव को सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाने और अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। यह फागोत्सव 23 फरवरी से 4 मार्च तक विविध कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जाएगा।
📅 कार्यक्रमों की रूपरेखा
- 23 फरवरी – महिला होली जुलूस एवं स्वांग (तल्लीताल से शुभारंभ)
- 23–24 फरवरी – महिला दलों की प्रस्तुतियाँ
- 25 फरवरी – महिला होली
- 26 फरवरी – स्व. नवीन लाल साह की स्मृति में स्कूली बच्चों की प्रस्तुति
- 27 फरवरी – रंग धारण, चीर बंधन एवं अवाल एकादशी
- 28 फरवरी – स्व. लेफ्टिनेंट अंशुमन नयाल की स्मृति में बाल कलाकारों की प्रस्तुति व पुरुष होली
- 1 मार्च – स्व. चंद्रशेखर साह की स्मृति में होली एकल गायन
- 2 मार्च – होली रंग जुलूस एवं चीर दहन
- 4 मार्च – सभा भवन में होली आशीष कार्यक्रम
इसके अतिरिक्त होली जुलूस में स्वांग प्रतियोगिता के प्रथम एवं द्वितीय राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। फागोत्सव के दौरान कुर्मांचल बैंक के सहयोग से फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। सभा ने सभी संस्कृति प्रेमियों, पर्यटकों एवं नगरवासियों से फागोत्सव में बढ़-चढ़कर सहभागिता की अपील की है।
बैठक में सभा के संरक्षक घनश्याम लाल साह, पूर्व संरक्षक गिरीश जोशी, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी, अशोक साह, विमल चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, राजेंद्र लाल साह, देवेंद्र लाल साह, गोविंद सिंह, भीम सिंह कार्की, मनोज साह, भुवन बिष्ट, मोहित साह, हरीश राणा, प्रो. ललित तिवारी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
जलवायु अनुकूल कृषि परियोजना के लिए हुआ बेलुवाखान ग्राम सभा का चयन, समितियों का हुआ गठन
नैनीताल। नैनीताल जनपद की ग्राम सभा बेलुवाखान का चयन विश्व बैंक वित्तपोषित उत्तराखंड जलवायु अनुकूल वर्षा आधारित कृषि परियोजना के अंतर्गत किया गया है। परियोजना के तहत ग्राम प्रधान डॉ. बबीता मनराल के सहयोग से दो दिवसीय बैठक का आयोजन बाईपास स्थित हिलांस के निकट किया गया, जिसमें ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों तथा जलागम विभाग के अधिकारियों ने सहभागिता की।
बैठक में जलागम अधिकारियों ने परियोजना के उद्देश्य, लाभ एवं क्रियान्वयन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही ग्राम स्तर पर विभिन्न समितियों का गठन किया गया। जल एवं जलागम प्रबंधन समिति की अध्यक्ष ग्राम प्रधान डॉ. बबीता मनराल तथा सचिव वार्ड सदस्य देवेंद्र रावत बनाए गए। दिनेश आर्य, हीरा देवी और मनीष कुमार को सदस्य नामित किया गया।
इसी तरह राजस्व ग्राम समिति में ग्राम प्रधान को अध्यक्ष तथा शहवाज को सचिव बनाया गया, जबकि प्रेमा बिष्ट और रहीम आर्य को सदस्य नामित किया गया। इच्छुक कृषक समूह में जीवन सिंह गैलाकोटी को अध्यक्ष और सुनील कुमार को सचिव चुना गया। बैठक में लगभग 40 कृषकों ने भाग लिया और सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने परियोजना को गांव के लिए लाभकारी बताते हुए ग्राम प्रधान के प्रयासों की सराहना की और योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जलागम विभाग से अवर अभियंता हिमांशु कुमार, कमल बेलवाल, नीरज कुमार, आनंद रस्तोगी, हेम चंद्र पाठक और याचना चंद उपस्थित रहे। ग्रामवासियों में राजेंद्र चौहान, उमेद सिंह मनराल, कुंदन सिंह चौहान, देव गिरी, पान सिंह सिजवाली, योगेश बोरा, राजेंद्र राठौर, गीता परिहार, चंद्रा देवी, शीला सिजवाली, गोपाल सिंह बिष्ट, भारती सिजवाली और करन बोरा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
महाशिवरात्रि पर छोटा कैलाश में उमड़ेगी आस्था, श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में पहुंचने की तैयारी
नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के भीमताल विकासखंड अंतर्गत पिनरों गांव की ऊंची पहाड़ी पर स्थित ‘छोटा कैलाश’ मंदिर शिवभक्तों की गहरी आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। कैलाश और आदि कैलाश जैसी आकृति वाली इस ऊंची चोटी पर स्थापित शिव मंदिर में प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। रविवार को महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत यहां विशेष आयोजन हो रहे हैं। पढ़ें पूर्व संबंधित समाचार : नैनीताल में भी है एक ‘छोटा कैलाश’, कहते हैं महादेव ने इस स्थान पर किया था विश्राम और यहीं से राम-रावण युद्ध, महाशिवरात्रि और सावन में उमड़ती है आस्था
मान्यता है कि यहां सच्चे मन से भगवान शिव का ध्यान करने पर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही कारण है कि यह स्थल धार्मिक पर्यटन के रूप में भी तेजी से पहचान बना रहा है। प्राकृतिक सौंदर्य से घिरे इस मंदिर तक पहुंचने के लिए अंतिम चरण में लगभग तीन से चार किलोमीटर की कठिन पैदल चढ़ाई करनी पड़ती है, जो श्रद्धा के साथ शारीरिक सहनशक्ति की भी परीक्षा लेती है। नैनीताल पुलिस ने इस अवसर के वाहनों के आवगमन को प्रतिबंधित करते विशेष यातायात योजना भी जारी की है, और श्रद्धालुओं से सार्वजनिक अथवा दोपहिया वाहनों से आने की अपील की है।
स्थानीय जनश्रुतियों के अनुसार माता पार्वती से विवाह के बाद भगवान शिव ने इस स्थान पर विश्राम किया था। कुछ लोगों का विश्वास है कि महादेव ने यहीं से राम और रावण के युद्ध का दृश्य देखा था। मंदिर परिसर में खुले आकाश के नीचे स्थापित शिवलिंग लंबे समय तक बिना संरचना के रहा। वर्तमान मंदिर का निर्माण भी लगभग 25 वर्ष पूर्व हुआ बताया जाता है। यहां अखंड धूनी भी निरंतर प्रज्वलित रहती है, जिसे विशेष धार्मिक महत्व दिया जाता है।
इधर ग्राम पंचायत जंगलिया गांव से लगभग 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित छोटा कैलाश में मेले का शुभारंभ शनिवार को विधि-विधान के साथ किया गया। भीमताल ग्राम प्रधान संगठन की संरक्षक राधा कुल्याल ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। ग्राम प्रधान ने बताया कि जंगलिया गांव के ग्रामीणों की ओर से घुघुसा स्थल पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आलू-पूड़ी, चने, जूस और फलाहार वितरित किया जाएगा।
साथ ही भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा। प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं से शांति एवं सुव्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital News 14 Feb 2026) :
Nainital News 14 Feb 2026, Nainital Phagotsav Festival 2026 Event Schedule, Shri Ram Sevak Sabha Holi Celebration Nainital, Beluvakhan Climate Resilient Agriculture Project Uttarakhand, World Bank Rainfed Agriculture Scheme India Village, Nainital News 14 Feb 2026, Nainital Phagotsav Festival 2026 Event Schedule, Shri Ram Sevak Sabha Holi Celebration Nainital, Nainital Cultural And Religious Events February March, Uttarakhand Rural Development And Watershed Program, Mahashivratri Pilgrimage Management Nainital Police Plan, Community Participation In Government Rural Schemes India, Nainital Tourism And Cultural Festival Updates, #NainitalNews #UttarakhandNews #CulturalFestival #GovernmentScheme #RuralDevelopment #Mahashivratri #ReligiousTourism #PublicAdministration #WatershedManagement #HoliFestival
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।