नैनीताल में हुई फागोत्सव की औपचारिक शुरुवात

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 23 फरवरी  2026 (Start of Fagotsav-Nainital)। सरोवर नगरी नैनीताल में होली की मस्ती की औपचारिक तौर पर शुरुआत हो गयी है। सोमवार को नगर की सबसे पुरानी 1918 से संचालित धार्मिक-सामाजिक संस्था श्रीराम सेवक सभा के तत्वावधान में 30वें फागोत्सव का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। उधर नगर की महिलाओं के संगठन-लेक सिटी वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में भी आज होली की मस्ती आयोजित की गयी। देखें संबंधित वीडिओ :

(Start Of Fagotsav-Nainitalपहले बात 30वें फागोत्सव की करें तो इसकी शुरुआत तल्लीताल स्थित परमाशिव लाल साह धर्मशाला सेसे माल रोड होते हुए होली जुलूस के साथ हुई। पहली बार होली जुलूस में शामिल महिला होलियारों और बाल कलाकारों का उनके द्वारा जुलूस में चलते हुए प्रस्तुत की जाने वाली होलियों व कुमाउनी होली की प्रमुख विशेषता-स्वांग के तहत विभिन्न वेषभूषा धारण कर दिये जाने वाले संदेशों का मूल्यांकन भी किया गया।

आगे सभा के मुख्यालय रामलीला मैदान मल्लीताल में फागोत्सव 2026 का औपचारिक शुभारंभ स्थानीय विधायक सरिता आर्य, नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल व दायित्वधारी शांति मेहरा और रामसेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह ने संयुक्त रूप से किया। इसके उपरांत महिला होली दलों की होली गीतों, नृत्यों व स्वांगों का प्रस्तुतीकरण किया गया।

रंग-बिरंगे परिधानों और स्वांगों से सजा जुलूस तल्लीताल बाजार, मालरोड, खड़ी बाजार और बड़ा बाजार होते हुए मल्लीताल स्थित श्री रामसेवक सभा भवन के प्रांगण में पहुंचा।सभी दलों की एक-एक महिला एवं उत्कृष्ट स्वांग प्रस्तुत करने वाली महिलाओं को सभा की ओर से सम्मानित भी किया गया। संचालन हेमंत बिष्ट व मुकेश जोशी ने किया।

 जुलूस के स्वांग प्रतियोगिता परिणाम:

  • प्रथम: मां नन्दा–सुनंदा होली समिति भवाली

  • द्वितीय: प्रगति महिला होली दल लालडांठ हल्द्वानी

  • तृतीय: नैनी महिला जागृति समिति नैनीताल

प्रांगण में पहुंचने के बाद 9 महिला होली टीमों ने मंचन किया। इनमें मधुबन महिला होली टीम हल्द्वानी, जय ईष्ट देव होली ग्रुप, जज फार्म हल्द्वानी, अमरावती कॉलोनी बमोरी हल्द्वानी, पार्वती सांस्कृतिक कला मंच हल्द्वानी, प्रगति महिला होली दल लालडांठ हल्द्वानी, नई सोच-नई उमंग हल्द्वानी, ऑल इंडिया वूमन कॉन्फ्रेंस भवाली, मां नन्दा–सुनंदा होली समिति भवाली तथा जीवन वर्षा कला संगम समिति मेहरागांव शामिल रहीं। भारी संख्या में नगरवासियों ने कार्यक्रम का आनंद लिया।

कार्यक्रम में रामसेवक सभा के महासचिव जगदीश बवाड़ी, प्रबंधक विमल चौधरी, उपाध्यक्ष अशोक साह, पूर्व महासचिव राजेंद्र लाल साह, अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा सहित बड़ी संख्या में सदस्य व नगरवासी उपस्थित रहे। श्री रामसेवक सभा में होली महोत्सव के कार्यक्रम अब 4 मार्च तक प्रतिदिन आयोजित किए जाएंगे, जिससे पूरे नगर में होली का उल्लास छाया रहेगा।

लेक सिटी वेलफेयर क्लब की महिला बैठकी होली में मस्ती छाई, उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल ने किया शुभारंभ

a87ff679a2f3e71d9181a67b7542122c 900447363सरोवर नगरी में लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित महिला बैठकी होली इस वर्ष पूरी तरह सुपरहिट रही। “बांके बिहारी तुझे देख के मेरे नैना उलझ गए…” जैसे पारंपरिक होली गीतों पर महिलाओं ने जमकर ठुमके लगाए और फूलों की होली खेलते हुए एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।

संस्कृति विभाग के सहयोग से नगर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी संगीता गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि होली आपसी सौहार्द, प्रेम और मेलजोल का पर्व है तथा ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम में “मन माहि बसे काशी..”, “जल कैसे भरूं जमुना गहरी…”, “नदी यमुना के तीर…”, “होली खेले दशरथ के वीर…”, “नैनीताल की नैना मैया…” सहित कई पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुतियों पर माहौल पूरी तरह रंगीन हो उठा। महिलाओं ने स्वांग रचकर भी कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और मनोरंजन के साथ सामाजिक संदेश भी दिए।

इस अवसर पर भीमताल की सुनीता पांडे, रामनगर की अमिता लोहनी, अल्मोड़ा की किरन पंत, हल्द्वानी की अलका टंडन और नैनीताल की सुमन साह सहित पांच महिला होल्यारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान दायित्वधारी दिनेश आर्या को महिलाओं ने अबीर-गुलाल का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की संयोजक अमिता साह तथा सह संयोजक विनीता पांडे और दीपा पांडे ने सभी उपस्थित महिलाओं का स्वागत करते हुए होली की बधाई दी।

क्लब की अध्यक्ष आभा साह सहित जीवंती भट्ट, हेमा भट्ट, रमा भट्ट, रानी साह, ज्योति ढौंढियाल, डॉ. प्रगति जैन, दीपिका बिनवाल, प्रेमा अधिकारी, कंचन जोशी, रमा लोहनी, कविता त्रिपाठी, नीरू साह, दया कुंवर, सविता कुलौरा, अनुराधा भट्ट, सरस्वती सिराला, तुसी साह, दिव्या साह, सोनू साह, मधुमिता, भावना साह, मानसी गर्ग, रेखा जोशी तथा अन्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  चुनाव आयोग में निकली है डेटा एंट्री ऑपरेेटर भर्ती: स्नातकों के लिए अनुबंध आधारित अवसर, 25000 तक वेतन, जानें योग्यता व आवेदन प्रक्रिया

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Start of Fagotsav-Nainital) :

Start of Fagotsav-Nainital, Nainital Phagotsav 2026 Celebration, Shri Ram Sevak Sabha Holi Festival Nainital, Lake City Welfare Club Mahila Holi Event, Traditional Kumaoni Holi Nainital, Nainital Cultural Events February 2026, Women Holi Procession Uttarakhand, High Court Registrar Holi Program Nainital, Uttarakhand Festival Tourism News, Nainital Community Cultural Program, Holi Festival News Uttarakhand, #UttarakhandCulture #HoliFestivalIndia #NainitalEvents #CulturalHeritageIndia #TourismUttarakhand

Leave a Reply