नवीन समाचार, बाजपुर, 29 मई 2023। उत्तराखंड के बाजपुर के गांव कनौरा में गन्ने के खेत में एक महिला का अर्धनग्न अवस्था शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले में दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जता रही है। मृतका के परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है। यह भी पढ़ें : बड़ा सुखद समाचार: देहरादून के बाद अब कुमाऊं मंडल के दो स्टेशनों काठगोदाम-टनकपुर से वंदे भारत चलाने का प्रस्ताव..
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला रविवार को यानी एक दिन पहले सुबह सात बजे घर से मजदूरी करने ठेकेदार के साथ गई थी। लेकिन देर रात तक वापस घर नहीं लौटी और परिजनों का उससे फोन पर भी संपर्क नहीं हुआ। इस पर सोमवार सुबह परिजनों ने दोराहा पुलिस चौकी जाकर उसकी गुमशुदगी की सूचना दी। यह भी पढ़ें : बड़ा शर्मनाक मामला: विद्या के मंदिर में प्रधानाचार्य की लगातार छेड़छाड़ से आधा दर्जन से अधिक छात्राओं ने नाम कटवाया…
पुलिस मामले की खोजबीन में जुटी तो एक ग्रामीण ने गन्ने के खेत में एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव पड़ा होने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वाड, एसओजी और फोरेंसिक टीम की मदद से जांच पड़ताल शुरू की। बाद में महिला के एक दिन पूर्व से गायब महिला होने की पुष्टि हुई है। पुलिस महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। (Bajpur, Ganne ke khet men shav) (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














