गौला नदी में फिर खनखनाएंगे बेल्फे, फावड़े, खनन की अतिरिक्त अनुमति मिलीनवीन समाचार, नैनीताल, 8 जून 2023। (Gaula nadi men knanan) केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने नैनीताल जिले के लालकुआं और हल्द्वानी डिवीजन के अंतर्गत गौला नदी में उप खनिजों के एकत्रीकरण के लिए अनुमति को 31 मई के स्थान पर 30 जून तक विस्तारित कर दिया गया है। इससे उत्तराखंड सरकार को 50 करोड रुपए तक का लाभ प्राप्त होने तथा स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने की बात भी कही जा रही है।
इसे उत्तराखंड सरकार के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि होगा। साथ ही आम जनता को भवन निर्माण के लिए सस्ता रेता-बजरी आदि खनन सामग्री मिल पाएगी और इससे स्थानीय लोगों को एक माह अतिरिक्त रोजगार भी मिलेगा। इसे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सफलता भी माना जा रहा है, जिन्होंने केंद्र सरकार से गौला नदी में उप खनिजों की निकासी पूरी न हो पाने का जिक्र करते हुए अतिरिक्त समय दिए जाने की मांग की थी। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।












