नवीन समाचार, हल्द्वानी, 15 फरवरी 2024 (5 Arrested today in Haldwani Violence)। नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी में गत 8 फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसा के 5 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ कुल गिरफ्तार किए उपद्रवियों की संख्या 42 हो गयी है। वहीं पुलिस ने इस घटना में शामिल मुख्य आरोपित अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोइद के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि नवीन समाचार ने आज सुबह ही इस संबंध में समाचार प्रकाशित कर दिया था। और बढ़ेंगी अब्दुल मलिक की दिक्कतें, भगोड़ा घोषित होने व कुर्की वारंट के बाद अब ‘लुक आउट नोटिस’ की तैयारी…!
https://deepskyblue-swallow-958027.hostingersite.com/look-out-notice-for-abdul-malik/
एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने आज शाम पत्रकार वार्ता में बताया कि आज 22 वर्षीय मौहम्मद इस्तकार उर्फ जब्बा पुत्र मौहम्मद अल्ताफ निवासी लाईन नंबर 8, बिलाली मस्जिद के पीछे वाली गली, बनभूलपुरा, 29 वर्षीय शरीफ उर्फ पाचा पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी लाईन नंबर 12. न्यू ऐरा स्कूल के पास, बनभूलपुरा, 30 वर्षीय मौहम्मद आसिफ पुत्र मौहम्मद युसुफ निवासी सफदर का बगीचा, बनभूलपुरा व 33 वर्षीय हुकुम रजा पुत्र वाहिद रजा खान निवासी लाईन नंबर 8, हाल निवासी-वारसी कॉलोनी जवाहरनगर को गिरफ्तार कर लिया है।
इसके साथ गिरफ्तार किये गये उपद्रवियों की संख्या 42 हो गयी है। उन्होंने इस घटना में शामिल मुख्य आरोपित अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोइद के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी होने की जानकारी भी दी।
(5 Arrested today in Haldwani Violence)
डीएम वंदना पहुंची बनभूलपुरा (5 Arrested today in Haldwani Violence)
हल्द्वानी। गुरुवार शाम को जिलाधिकारी वंदना बनभूलपूरा क्षेत्र में पहुंचीं और लाईन नंबर 17, नई बस्ती, गांधीनगर, बनभूलपुरा थाना तथा मलिक के बगीचे के क्षेत्र का जायजा लिया और प्रशासन द्वारा आम जनता को दी जा रही आवश्यक सुविधाओं के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। (5 Arrested today in Haldwani Violence)
उधर आज बनभूलपुरा के कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र में कर्फ्यू में छूट दी गयी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी आवश्यक सामान की खरीदारी की। वहां प्रशासन ने आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति के अलावा हेल्प डेस्क की भी शुरुआत की है और बोर्ड परीक्षाओं एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के दौरान छात्र-छात्राओं की अनुमति के लिए एडमिट कार्ड को मान्य किया गया। (
https://deepskyblue-swallow-958027.hostingersite.com/ias-vandana-singh-chauhan/
5 Arrested today in Haldwani Violence)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (5 Arrested today in Haldwani Violence)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।