नवीन समाचार, ऋषिकेश, 28 मई 2024 (Police caught Youth in Magistrate writtenVehicle)। उत्तराखंड के ऋषिकेश में यूपी के एक मजिस्ट्रेट के पुत्र को पिता की ’मजिस्ट्रेट’ लिखी गाड़ी लेकर दोस्तों के साथ रौब गांठना भारी पड़ गया। पुलिस ने उसकी गाड़ी को सीज कर दिया। इसके बाद युवक को अपने दोस्तों के साथ गाड़ी को वहीं छोड़ पैदल लौटना पड़ गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को मुनि की रेती क्षेत्र थाना क्षेत्र की कैलाश गेट पुलिस चौकी के पास जाम के दौरान मजिस्ट्रेट लिखा एक वाहन (UP50CV-3839) जाम से निकलने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने जब कार को रोकने की कोशिश की तो कार सवार युवक ने पुलिस पर रौब जमाने की कोशिश की।
कार आजमगढ़ उत्तर प्रदेश में मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात पिता की (Police caught Youth in Magistrate writtenVehicle)
पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो वाहन चला रहे सौरभ पुत्र अखिलेश निवासी गरवाल आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ने बताया कि यह कार आजमगढ़ उत्तर प्रदेश में मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात उसके पिता की है। कार में मजिस्ट्रेट स्वयं सवार नहीं थे, बल्कि युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए आया था। यह सभी भद्रकाली चौकी के पास भी शोर मचा रहे थे और यातायात नियमों का उल्लंघन भी कर रहे थे। इस पर वाहन को सीज कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि इससे पहले बीते 25 मई यानी शनिवार को भी कैलाश गेट पुलिस चौकी के पास कानपुर देहात के सांसद देवेंद्र सिंह की कार का पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काटा था। जबकि इससे पहले उत्तराखंड के एक पूर्व भाजपा विधायक के वाहन के विरुद्ध भी कार्रवाई की गयी थी। (Police caught Youth in Magistrate writtenVehicle)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Police caught Youth in Magistrate writtenVehicle)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














