नवीन समाचार, हल्द्वानी, 11 मार्च 2024 (Married Woman Died Under Suspicious Circumstance)। शहर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों की मौत हो गयी। मामले में मृतका के मायके वालों ने उसके ससुरालियों पर दहेज के लिये हत्या करने का आरोप लगाते हुये हंगामा किया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया गया है।
नायब तहसीलदार युगल किशोर ने बताया कि बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की चौधरी कॉलोनी वार्ड नंबर 59 निवासी अनुज गुप्ता की शादी पांच साल पहले हेमा गुप्ता से हुई थी। बीती 7 मार्च को उसने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ निगल लिया। शनिवार को निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
बेटी को जहर देने का आरोप लगाया (Married Woman Died Under Suspicious Circumstance)
मौत की सूचना पर मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर बेटी को जहर देकर मारने का आरोप लगाया और बनभूलपुरा पुलिस से शिकायत की। एसओ बनभूलपुरा ने बताया कि मायके वालों ने मौखिक शिकायत की है। तहरीर मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी। इधर, नायब तहसीलदार-मजिस्ट्रेट युगल किशोर की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया गया और इसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया। (Married Woman Died Under Suspicious Circumstance)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Married Woman Died Under Suspicious Circumstance)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













