नवीन समाचार, रुड़की, 27 जुलाई 2023। (Sex Racket in Spa center) रुड़की के गणेशपुर में पुराना रेलवे रोड पर एक स्पा सेंटर में देह व्यापार संचालित होने का भंडाफोड़ हुआ है। देह व्यापार होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं सहित पांच लोगों को पकड़ा है। इनमें दो ग्राहक और एक स्पा सेंटर संचालक भी शामिल है। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस पकड़े गये आरोपित से पूछताछ कर रही है।
गंगनहर कोतवाली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि गणेशपुर में पुराना रेलवे रोड पर एक स्पा सेंटर में देह व्यापार संचालित हो रहा है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप तोमर ने महिला आरक्षी के साथ मिलकर मौके पर छापा मारा। पुलिस की कार्रवाई से स्पा सेंटर पर हड़कंप मच गया।
पुलिस को देख वहां पर मौजूद महिलाएं और पुरुष भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से दो पुरुष ग्राहकों व स्पा सेंटर के संचालक तथा दो महिलाओं सहित कुल पांच लोगों को पकड़ लिया। स्पा सेंटर से पुलिस ने आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस पकड़े गये आरोपितों से पूछताछ कर रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
(डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..यहां क्लिक कर हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें। यहां क्लिक कर यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से, हमारे टेलीग्राम पेज से और यहां क्लिक कर हमारे फेसबुक ग्रुप में जुड़ें। हमारे माध्यम से अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें।
यह भी पढ़ें : देह व्यापार के बड़े मामले का खुलासा: तीन मसाज पार्लरों में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 13 युवतियां मिलीं… (Sex Racket in Spa center)
नवीन समाचार, देहरादून, 5 जून 2023। (Sex Racket in Spa center) उत्तराखंड राज्य महिला आयोग, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व पुलिस के संयुक्त दल ने राजधानी देहरादून में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। बताया जा रहा है कि मसाज पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा था। मौके से 13 युवतियों का मुक्त कर हिरासत में लिया गया है। पुलिस टीम को देखकर कुछ युवक वहां से भागने में सफल हुए हैं। उनको पुलिस तलाश रही है। वहीं, निरीक्षण टीम ने स्पा सेंटर में मौजूद दस्तावेजों व वहां से बरामद हुए समान को भी जब्त किया गया है। एक स्पा सेंटर में से अनैतिक वस्तुएं भी पाई गई हैं।
बताया गया है कि उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस की संयुक्त टीम ने पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में मसाज पार्लरों का औचक निरीक्षण किया तो वहां चल रहे सेक्स रैकेट से पर्दा उठा। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के मुताबिक, ये तीनों मसाज पार्लर लालपुल के पास ही स्थित हैं। टीम ने वहां से 13 युवतियों का रेस्क्यू किया। सभी युवतियों फिलहाल पुलिस की हिरासत में हैं। लड़कियों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर वो कहां से आई हैं और उन्हें किसने बुलाया है। जब तक लड़कियों के परिजन इन्हें लेने नहीं आते तब तक सभी नारी निकेतन में रहेंगी
जिन 13 लड़कियों को मुक्त कराया गया है उनमें से एक नेपाल, एक सिक्किम, एक सिलीगुड़ी, दो टिहरी, एक अल्मोड़ा, एक हरिद्वार व एक देहरादून से है। इनमें से 2 लड़कियों के नाबालिग होने की संभावना है। इन लड़कियों इन लड़कियों के पास स्पा या फिजियोथेरेपी का कोई भी प्रशिक्षण या प्रमाण पत्र नहीं पाया गया है। जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस से जानकारी मिली है कि इनमें से 2 स्पा सेंटरों का मालिक एक ही है और वह बाहरी राज्य का निवासी है, उसकी तलाश पुलिस कर रही है।
(Sex Racket in Spa center) कोतवाली पटेल नगर के प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के साथ मसाज पार्लर पर की गई छापेमारी में पता चला कि तीनों मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट चल रहा था। अभी मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई गिरफ्तारी नहीं दिखाई गई है। पुलिस का कहना है कि जब टीम ने तीनों मसाज पार्लर में छापा मारा गया तो वहां से काफी आपत्तिजनक सामान मिला है।
(Sex Racket in Spa center) वहीं, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि अभी हाल ही में महिला आयोग की टीम ने प्रदेश के हर जिले में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के लिए प्रशिक्षण दिया था। वहीं, राज्य महिला आयोग मानव तस्करी को रोकने व अनैतिक देह व्यापार को समाप्त करने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है। कंडवाल ने बताया कि, यदि देवभूमि में इस प्रकार के कार्यों से गंदगी का माहौल बनाया गया तो किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














