नवीन समाचार, देहरादून, 1 जून 2023। (CM awas men commando ki goli se maut) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात एक कमांडो की खुद की एके-47 राइफल से गोली चलने के बाद मौत होने का दुःखद एवं चिंताजनक समाचार है। पुलिस के अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं गोली दुर्घटनावस चली या आत्मघाती कारणों से चलाई गई। बताया जा रहा है कि छुट्टी न मिलने की वजह से वह मानसिक तनाव में थे। देहरादून के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कमांडो की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि घर पर भागवत कथा के लिए प्रमोद रावत ने 16 जून से छुट्टी पर जाने के लिए आवेदन किया हुआ था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में कमांडो सीएम आवास पर तैनात कमांडो प्रमोद रावत ने गुरुवार अपराह्न लगभग साढ़े 12 बजे सीएम आवास के अंदर बने बैरक में अपनी एके-47 राइफल से खुद को गोली मारी। गोली उनके गर्दन के नीचे हिस्से में लगी है। 2007 बैच के प्रमोद रावत मूल रूप से पौड़ी जिले के रहने वाले थे, और वर्तमान में देहरादून के विजय कॉलोनी में रह रहे थे। वर्ष साल 2016 से प्रमोद रावत मुख्यमंत्री आवास में ड्यूटी पर तैनात थे।
ऐसी दुःखद सूचना पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं, तथा गोली खुद चली या चलाई गई, इसकी हर कोण से जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम से जुड़े अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। मामले पर मीडिया से जानकारियां साझा करते हुए एडीजी अभिनव कुमार ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही लग पाएगा। हालांकि, एडीजी अभिनव कुमार ने ये आशंका भी जताई है कि यह आत्महत्या अथवा दुर्घटनावस मौत का मामला हो सकता है। यानी कमांडो ने आत्महत्या की है या फिर गलती से गोली लगी है, इसकी जांच जारी है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी 10 नवंबर 2022 को मुख्यमंत्री आवास स्थित सर्वेंट क्वार्टर में रुद्रप्रयाग की रहने वाली एक 25 साल की लड़की ने आत्महत्या कर ली थी। बताया गया था कि लड़की पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रही थी और किसी कारण मानसिक अवसाद में उसने यह कदम उठाया था।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














