नवीन समाचार, हल्द्वानी, 11 मई 2024 (Hotel Management Students Suspicious Death)। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के लालकुआं के निकटवर्ती बिंदूखत्ता के घोड़ानाला निवासी एक होटल मैनेजमेंट के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मामले में मृतक युवक के परिजनों ने 108 सेवा के कर्मचारियों पर पास ही में होने के बावजूद न आने और नशे में धुत रहने के गंभीर आरोप लगाये हैं।
एंबुलेंस नहीं पहुंची तो स्वयं ही टुकटुक से लालकुआं के लिये लेकर चले (Hotel Management Students Suspicious Death)
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां पश्चिमी राजीव नगर घोड़ानाला बिंदूखत्ता निवासी जगदीश बहुगुणा के 24 वर्षीय पुत्र गौतम बहुगुणा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत हल्द्वानी के कटघरिया में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था। उसे शुक्रवार दोपहर सीने में तेज दर्द की शिकायत होने पर परिजनों ने 108 एवं 112 एंबुलेंस सेवा पर फोन किया। इसके बावजूद एंबुलेंस तत्काल नहीं पहुंची तो परिजन गौतम को स्वयं ही टुकटुक से लालकुआं के लिये लेकर चले।
इस बीच 112 सेवा पहुंची तथा ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से गंभीर हालत में गौतम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं पहुंचाया। वहां चिकित्साधिकारी डॉ. लव पांडे ने गौतम का उपचार शुरू किया तो उसकी हालत और गंभीर होती चली गई। डॉ. लव पांडे के अनुसार गौतम का लगातार रक्तचाप और ऑक्सीजन का स्तर गिर रहा था। इस पर उन्होंने तत्काल उसे हल्द्वानी ले जाने की सलाह दी।
परंतु 108 सेवा कोतवाली के सामने खड़े होने के बावजूद मरीज को लेने नहीं आई, बाद में कोतवाली के पुलिसकर्मी 108 वालों के पास गए और लालकुआं अस्पताल से गंभीर गौतम को अत्यंत नाजुक हालत में डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (Hotel Management Students Suspicious Death)
समय पर 108 पहुंच जाती तो बच सकती थी जान (Hotel Management Students Suspicious Death)
गौतम के पिता जगदीश बहुगुणा ने आरोप लगाया कि कई बार फोन करने के बावजूद लालकुआं में मौजूद रहने के बावजूद 108 वाले उनके गंभीर बेटे को लेने नहीं पहुंचे, और जब 108 एंबुलेंस आयी तो उसके दोनों कर्मचारी नशे की हालत में थे। इसकी शिकायत उन्होंने चिकित्सा कर्मियों से भी की। उन्होंने कहा कि यदि समय पर 108 सेवा पहुंच जाती तो उनका बेटा बच सकता था। (Hotel Management Students Suspicious Death)
जहरीले पदार्थ का सेवन किया था ! (Hotel Management Students Suspicious Death)
इधर सूत्रों से पता चला है कि गौतम ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था वह कई दिन से अवसाद में चल रहा था। दो बेटों में बड़ा गौतम परिवार का सबसे प्यारा था, उसके असामयिक निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। (Hotel Management Students Suspicious Death)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Hotel Management Students Suspicious Death)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














