नवीन समाचार, हल्द्वानी, 12 अप्रैल 2024 (Youth found hang under suspicious circumstances )। हल्द्वानी के मंगल पड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका हुआ मिला। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है, फिर भी पुलिस प्रथमदृष्टया आत्महत्या मान रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले में गृह क्लेश की बात सामने आ रही है।
शाम को शराब पीने को लेकर पत्नी से कहासुनी हुई थी (Youth found hang under suspicious circumstances )
मंगल पड़ाव चौकी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से नेपाल का रहने वाला 24 वर्षीय मनीष मंडल शहर के अंबेडकर नगर में पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता था। वह नशे का आदी भी था। गुरुवार शाम को वह घर आया तो पत्नी से इसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया।
शुक्रवार सुबह उसकी पत्नी उठी तो उसने पति को फंदे पर लटका हुआ पाया। सूचना मिलने पर पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी दिनेश जोशी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। (Youth found hang under suspicious circumstances )
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Youth found hang under suspicious circumstances )
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













