नवीन समाचार, नैनीताल, 1 जून, 2024 (Nainital-Wave of mourning on death of LeelaJoshi)। नगर की महिलाओं के संगठन-लेक सिटी वेलफेयर क्लब की वरिष्ठ सदस्य 65 वर्षीय लीला जोशी का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया है। नगर के मल्लीताल बड़ा बाजार निवासी स्वर्गीय लीला जोशी आजीवन अविवाहित रहीं। वह बीएसएनएल यानी भारत संचार निगम लिमिटेड में कार्यरत रहीं। वह एक अच्छी महिला होल्यार भी थीं एवं सामाजिक कार्यों में भी शामिल रहती थीं। इस वर्ष उन्हें होली गायन में उनके योगदान के लिये सम्मानित भी किया गया था।
उनके असामयिक निधन पर लेक सिटी वेलफेयर क्लब के सदस्यों ने गहरा दुःख प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी, और ईश्वर से इस दुःखद घड़ी में उनके परिवारजनों को यह दुःख सहने की सामर्थ्य प्रदान करने की प्रार्थना की। (Nainital-Wave of mourning on death of LeelaJoshi)
इन्होंने जताया शोक (Nainital-Wave of mourning on death of LeelaJoshi)
शोक प्रकट करने वालों में क्लब की अध्यक्ष ज्योति ढौंडियाल, सचिव दीपा पांडे, अमिता साह, ऋतु डालाकोटी, हेमा भट्ट, रानी साह, मीनू बुधलाकोटी, जीवंती भट्ट, तन्नू सिंह, डॉ. पल्लवी गहतोड़ी, कविता त्रिपाठी, सीमा सेठ, रेखा जोशी, प्रगति जैन, खष्टी बिष्ट, दीपिका बिनवाल, प्रेमा अधिकारी, आभा साह, सोनू साह, कंचन जोशी, लीला राज, रमा भट्ट, मीनाक्षी कीर्ति, गीता साह, अमिता साह शेरवानी, रेखा पंत संगीता श्रीवास्तव, तनप्रीत, विनीता पांडे, नीरू साह, मधुमिता, ज्योति वर्मा, जया वर्मा, दीपा रौतेला, डॉली वर्मा, तुसी साह, रमा तिवारी, विनीता रावत, पुष्पा कांडपाल, दया कुंवर, कविता गंगोला, सरिता त्रिपाठी, रेखा त्रिवेदी, तारा चौधरी, संतोष साह, दीपा पांडे व हिमांशु पाण्डे आदि शामिल हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














