नवीन समाचार, देहरादून, 28 मई 2023। सोमवार सुबह राजधानी के विकासनगर-चकराता क्षेत्र में एक यूटिलिटी गहरी खाई में जा गिरी। यूटिलिटी में क्वानू मैलोत ग्राम निवासी एक ही परिवार के तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में गंभीर रूप से घायल महिला के पति भी शामिल है। यह भी पढ़ें : हल्द्वानी में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यूटिलिटी शम्भर क्वानू गांव से विकासनगर की ओर जा रही थी। तभी शम्भर खेड़ा और क्वानू मैलोत के बीच यह गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें : प्रेम व सोशल मीडिया के जाल तथा शादी के झांसे में फंसकर गायब-बरबाद हो रही युवतियां, नाबालिग किशोरियां भी शामिल
ग्रामीणों की मदद से घायल 42 वर्षीय महिला सामो देवी पत्नी पूरण सिंह को खाई से निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए विकास नगर भिजवाया गया। दुर्घटना में घायल महिला सामो देवी के पति 48 वर्षीय पूरण सिंह पुत्र बरदावर सिंह व 27 वर्षीय मनोज पुत्र राजेंद्र सिंह की मौत हो गई। (vikasnagar Accident, 2 died 1 injured) (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।












