नवीन समाचार, देहरादून, 8 मार्च 2024। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को उत्तराखंड में बड़ा झटका लगा है। भाजपाई पृष्ठभूमि से आने के बावजूद पूर्व में कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़े और इस बार भी गढ़वाल सीट से प्रबल प्रत्याशी मनीष खंडूरी ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से आज त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने अभी अपने अगले कदम की जानकारी नहीं दी है, अलबत्ता माना जा रहा है कि वह भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
मनीष खंडूरी ने आज अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में उन्होंने लिखा है, ‘मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं। मेरा यह निर्णय बिना किसी व्यक्तिगत हित अथवा अपेक्षा से लिया गया है।’
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मनीष खंडूरी का जन्म पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद मेजर जनरल बीसी खंडूरी के घर 16 अक्टूबर 1968 को हुआ था। शिक्षा में बचपन से ही अव्वल मनीष ने नेताजी सुभाष चंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीई की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
चुनाव से ठीक पहले पार्टी से इस्तीफा देने के अब कई राजनैतिक मायने सामने आ रहे हैं। जबकि यह भी बताया जा रहा है कि उनका नाम कांग्रेस पार्टी के टिकट के 3 दावेदारों के पैनल में पहले नंबर पर था। अब ऐसी चर्चा भी है कि भाजपा उन्हें पौड़ी से टिकट दे सकती है। गौरतलब है कि भाजपा ने अभी पौड़ी से टिकट की घोषणा नहीं की है।
गौरतलब है कि तीन दिन पहले मनीष खंडूरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा था- ‘मैं राजनीति में मंत्री बनने के लिए नहीं हूं। अगर कोई ये सोच रहा है कि मुझे टिकट या फिर पद का लालच है तो यह उनकी भूल है। मैं राजनीति में एक प्रभाव छोड़ने के लिए तैयार हूं। विशेषकर याहां के युवा और मातृशक्ति के मुद्दों को लेकर। मैं अपने सफल प्रोफेशनल लाइफ को छोड़कर एक सोच एक विचार लेकर आया हूं। मेरी सोच टिकट, पद, एमपी या एमएलए बनने से हटकर है। अगर आप पद हासिल करने के बाद भी समाज के लिए कुछ नहीं कर पा रहे हैं तो इन चीजों का मेरे लिए कोई औचित्य नहीं है।’
राजनीति में आने से पहले फेसबुक में करते थे काम
विदित हो कि मनीष खंडूरी 2019 लोकसभा चुनाव में गढ़वाल सीट से कांग्रेस उम्मीदवार थे, पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने मार्च 2019 में कांग्रेस जॉइन की थी। राजनीति में आने से पहले मनीष खंडूरी फेसबुक कंपनी में इंडिया हेड के रूप में कार्यरत थे। राहुल गांधी की उपस्थिति में उन्हें कांग्रेस में शामिल किया गया था। गढ़वाल लोकसभा सीट से उनके पिता बीजेपी नेता भुवन चंद खंडूरी पांच बार सांसद चुने जा चुके हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..यहां क्लिक कर हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें। यहां क्लिक कर यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से, हमारे टेलीग्राम पेज से और यहां क्लिक कर हमारे फेसबुक ग्रुप में जुड़ें। हमारे माध्यम से अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














