नवीन समाचार, नैनीताल, 8 मार्च 2024। हरियाणा के गुरुग्राम में संचालित एक संस्था के बच्चों के साथ नैनीताल जनपद के मुक्तेश्वर घूमने आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुग्राम स्थित सेक्टर-52 निवासी 42 वर्षीय रोहित श्रीवास्तव पुत्र हरीश श्रीवास्तव का बेटा रोहित श्रीवास्त बीती पांच मार्च की शाम गुरुग्राम में संचालित एक संस्था की ओर से नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर घूमने आया था। रोहित के ममेरे भाई प्रणय श्रीवास्तव ने बताया कि रोहित को बचपन से ही मानसिक तौर पर परेशानी थी। पिछले तीन वर्षों से वह इस तरह के बच्चों को रखने वाली संस्था में ही रह रहा था। संस्था के करीब 20 बच्चों और स्टाफ के साथ वह मुक्तेश्वर पहुंचा था।
पांच मार्च को उसे सर्दी-बुखार की दिक्कत हुई। इस पर समूह में आए फिजिशियन ने उन्हें दवा दी, जिससे रोहित को आराम मिला, लेकिन इसके बाद छह मार्च को ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर रोहित को निजी अस्पताल लेकर गए। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे मुक्तेश्वर सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..यहां क्लिक कर हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें। यहां क्लिक कर यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से, हमारे टेलीग्राम पेज से और यहां क्लिक कर हमारे फेसबुक ग्रुप में जुड़ें। हमारे माध्यम से अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
