नवीन समाचार, देहरादून, 27 दिसंबर 2025 (Dehradun Minor Rape Case)। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और फिर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपित को अजबपुर फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने किशोरी को भी बरामद कर लिया।
देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 साल के आरोपित का पिता इलाके में वैद्य (चिकित्सक) का काम करता है। आरोपित भी अपने पिता की दुकान बैठा करता था। इस दौरान उसकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाली 17 साल की नाबालिग लड़की से हुई। दोनों एक-दूसरे से बात करने लगे। आरोप है कि इसी बीच आरोपित ने अपने दोस्त के साथ मिलकर लड़की को उसके घर के पास से लिया और देहरादून आईएसबीटी पहुंचा। आईएसबीटी से बस पकड़कर आरोपित, लड़की को लेकर सहारनपुर चला गया। आरोपित का दोस्त ही दोनों को आईएसबीटी पर बस में बैठाने के लिए गया था।
इंस्टाग्राम पर हो रही थी बात, मां ने डांटा तो घर से निकली
पुलिस ने बताया कि आरोपित, नाबालिग लड़की के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत करता था। इस बात का पता जब लड़की की मां को लगा तो उन्होंने अपनी बेटी का डाटा। पीड़िता के चाचा का कहना है कि जब इंस्टाग्राम पर बातचीत बंद हो गई तो आरोपित ने लड़की को मिलने के लिए घर से बाहर बुलाया और उसे अपने दोस्त के साथ लेकर देहरादून आईएसबीटी पहुंच गया, जहां से दोनों सहारनपुर निकल गए। चाचा का यह भी कहना है कि लड़की ने वापस आकर उन्हें बताया कि जब वह बाहर आरोपित से मिली थी तो उसने घर जाने की बात कही थी, लेकिन आरोपित उसे सहारनपुर ले गया।
थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी संजीत कुमार ने बताया है कि 21 दिसंबर को पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने आज नाबालिग लड़की को आरोपित के साथ अजबपुर फ्लाईओवर के नीचे से बरामद किया। आरोपित नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ सहारनपुर ले गया था, जिसके द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया। साथ ही आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया और न्यायालय द्वारा आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Dehradun Minor Rape Case) :
Dehradun Minor Rape Case, Uttarakhand,19-year-old man has been accused of luring away and raping17-year-old minor Girl, Rape, Minor, Nabalig, Dehradun News, Crime News, Uttarakhand News,
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














