नवीन समाचार, देहरादून, 3 फरवरी 2024। उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीसीबी) के नेशनल एयर क्लीन प्रोग्राम प्रोजेक्ट (एनसीएपी) के अंतर्गत कार्यरत एक महिला ने बोर्ड के सदस्य सचिव व IFS अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर राजपुर थाना पुलिस ने सचिव के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि 24 जनवरी की दोपहर को वह यूपीसीबी के सदस्य सचिव आइएफएस अधिकारी सुशांत कुमार पटनायक के पिता के निधन पर सांत्वना देने के लिए उनके कार्यालय गई थी। इस दौरान पटनायक ने उन्हें पकड़ लिया और उनके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।
किसी तरह से वह आरोपित के चुंगल से छूटी। इसके बाद आरोपित ने अपने वाट्सएप से मैसेज भेजकर घटना के लिए माफी मांगी और तत्काल मैसेज डिलीट कर दिए। उन्होंने नोटिफिकेशन हिस्ट्री से मैसेज रिकवर कर लिए हैं। इसके बाद आरोपित ने समझौते के लिए उन पर दबाव बनाया और बोर्ड के एक अधिकारी को भेजकर समझौता करना चाहा।
इस संबंध में उन्होंने बोर्ड के अध्यक्ष से 25 जनवरी को शिकायत की, जिसकी जांच अभी चल रही है। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि शिकायत के आधार पर उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव सुशांत कुमार पटनायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, मामले को लेकर जब आरोपित सुशांत पटनायक से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
पटनायक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से हटाए गए, धकाते को अतिरिक्त ज़िम्मेदारी
शासन ने महिला वन कर्मी के द्वारा लगाए छेड़खानी के गंभीर आरोपों के बाद आईएफएस सुशांत पटनायक को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से हटा दिया है। इसके बाद सदस्य सचिव के खाली चल रहे पद पर वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी डॉ. पराग मधुकर धकाते को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अतिरिक्त ज़िम्मेदारी सौंपी दी है।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














